मंगलवार को कुलगाम में आतंकियों ने स्कूल में घुसकर एक महिला शिक्षक रजनी बाला की हत्या कर दी। इसी तरह की घटना राहुल भट्ट नाम के सरकारी कर्मचारी के बडगाम के सरकारी दफ्तर में हुई थी। इन दोनों घटनाओं के बाद कश्मीरी पंडितों में गुस्सा और दर्द दोनों है। कश्मीरी पंडितों ने कहा कि अगर सरकार सुरक्षा देने में नाकाम रही तो हमारे पास पलायन के अतिरिक्त कोई और रास्ता नहीं बचेगी। हालांकि जम्मू- कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि घटना के लिए जो लोग जिम्मेदार होंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। इन सबके बीच दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से खास अपील की।
अरविंद केजरीवाल की अपील
अरविंद केजरीवाल का कहना है कि कश्मीरी पंडितों को न्याय दिलाने के लिए हमें मिलकर काम करना होगा। दौरान कश्मीर में हो रहे कश्मीरी पंडितों की हत्या पर दुख जताते हुए बोले पुराना दौर फिर आ रहा है, Kashmiri Pandits को अगर कश्मीर वापस Kashmir लाना है और न्याय दिलाना है तो केंद्रीय सरकार से निवेदन करता हुआ हमे साथ मिलकर काम करना होगा।
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की केंद्र सरकार से खास अपील, जानें क्या है मामला
- Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Jun 1, 2022, 04:40 PM IST
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कश्मीरी पंडितों के संबंध में केंद्र सरकार से खास अपील की। उन्होंने कहा कि पंडितों को न्याय दिलाने के लिए हम सबको मिलकर काम करना होगा।
End of Article
