Uttarakhand Rain : उत्तराखंड में बाढ़ प्रभावित इलाकों का गृह मंत्री ने किया हवाई सर्वे, अधिकारियों के साथ बैठक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 21, 2021, 02:41 PM IST

Amit Shah's Uttarakhand visit : हवाई सर्वे करने के बाद गृह मंत्री ने कहा कि भारी बारिश की वजह से किसी पर्यटक की जान नहीं गई है। राहत एवं बचाव कार्य में 3500 लोगों को बचाया गया और एहतियाती कदम उठाते हुए 16,000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। 

देहरादून : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को उत्तराखंड में बारिश से प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे किया। इस दौरान उनके साथ प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टनिंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उपस्थित थे। हवाई सर्वे करने के बाद गृह मंत्री ने कहा कि भारी बारिश की वजह से किसी पर्यटक की जान नहीं गई है। राहत एवं बचाव कार्य में 3500 लोगों को बचाया गया और एहतियाती कदम उठाते हुए 16,000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। 

प्राकृतिक आपदा पर गृह मंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक की

राहत एवं बचाव कार्य में एनडीआरएफ की 17 टीमों, एसडीआरएफ की 7 टीमों, पीएसी की 15 कंपनियों और 5000 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की सेवाएं ली गईं। गृह मंत्री ने कहा, 'उत्तराखंड में आई इस प्राकृति आपदा पर मैंने राज्य एवं केंद्र के अधिकारियों के साथ बैठक की है। समय पर बारिश का अलर्ट होने पर क्षति से बचा जा सकता है। अब चार धाम यात्रा बहाल हो गई है।'

End of Article