10 मिनट के अंदर 62 साल की महिला को दीं वैक्सीन की 2 डोज, हैरान करता है मामला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 22, 2021, 05:24 PM IST

महाराष्ट्र के गोंदिया में ऐसी लापरवाही सामने आई है कि यहां एक 62 साल की महिला को 10 मिनट के अंतराल पर वैक्सीन की दो डोज दे दी गईं।

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के गोंदिया जिले की महिला ने आरोप लगाया है कि उसे 10 मिनट के अंतराल में टीके की दो खुराक दी गई हैं। उसकी बांह पर दो एंड्री पॉइंट भी देखे जा सकते हैं। महिला ने वैक्सीन सेंटर और स्टाफ को जिम्मेदार ठहराते हुए ये निशान दिखाए। हालांकि 62 साल की ये महिला ठीक है। डॉक्टर दावा कर रहे हैं कि उनके पास केवल 50 खुराकें थीं, और यह संभावना नहीं है कि किसी को अतिरिक्त टीका शॉट मिल सकता है। ये बेहद लापरवाही का मामला हैं। एक तो पहले से ही टीकों की कमी है, और इस प्रकार की लापरवाही नागरिकों को ही नुकसान पहुंचाने वाली है।

देश में अभी दो वैक्सीन दी जा रही हैं। कोवैक्सीन की दोनों डोज के बीच 28 दिन का अंतराल होना चाहिए, जबकि कोविशील्ड की दोनों खुराकों के बीच 12-16 सप्ताह का अंतराल होना चाहिए।

End of Article