देश

कौन सी Vande Bharat Express सबसे बेस्ट, किसका प्रदर्शन सबसे कमतर, देखें पूरी लिस्ट

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jul 3, 2023, 03:52 PM IST

इस सप्ताह की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई थी। इसके साथ ही देश में कुल वंदे भारत ट्रेनों की संख्या 23 पहुंच गई है।

Image

Vande Bharat Express

Vande Bharat Express: देश में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का नेटवर्क तेजी से बढ़ रहा है। अब तक कुल 23 वंदे भारत ट्रेन शुरू की जा चुकी है। इसके बीच यह जानना बहुत दिलचस्प होगा कि इनमें से किस ट्रेन का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा और किसने निराश किया। कासरगोड से तिरुवनंतपुरम ट्रेन इन 23 जोड़ी सेमी-हाई-स्पीड ट्रेनों में से सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस है। केरल की त्रिवेंद्रम-कासरगोड वंदे भारत को दूसरा स्थान दिया गया है, जबकि गांधीनगर-मुंबई सेंट्रल ट्रेन को तीसरा स्थान मिला है। इस सप्ताह की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई थी।

वंदे भारत ट्रेन मार्ग कितने यात्रियों ने किया सफर (%)

कासरगोड-त्रिवेंद्रम 183

त्रिवेन्द्रम-कासरगोड 176

गांधीनगर-मुंबई सेंट्रल 134

मुंबई सेंट्रल-गांधीनगर 129

वाराणसी-नई दिल्ली 128

रांची-पटना 127

पटना-रांची 125

नई दिल्ली-वाराणसी 124

मुंबई-शोलापुर 111

हावड़ा-जलपाईगुड़ी 108

देहरादून-अमृतसर 105

शोलापुर-मुंबई 104

जलपाईगुड़ी-हावड़ा 103

दिल्ली छावनी-अजमेर 83

अजमेर-दिल्ली छावनी 60

क्या है ऑक्यूपेंसी

ऑक्यूपेंसी यानी अधिभोग की गणना किसी विशेष रूट पर ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों की कुल संख्या से की जाती है, जिसमें बीच के स्टेशनों पर उतरने और चढ़ने वाले लोग भी शामिल हैं। एक अधिकारी के मुताबिक, अगर किसी व्यक्ति ने ट्रेन में प्वाइंट ए से प्वाइंट बी तक टिकट बुक किया है तो इसे एक बुकिंग माना जाता है। प्वाइंट बी से कोई अन्य यात्री प्वाइंट सी तक यात्रा करने के लिए उसी सीट को बुक करता है, तो इस तरह एक ही सीट पर दो बुकिंग होती हैं।

सभी रेल-विद्युतीकृत राज्यों में वंदे भारत ट्रेनें

वंदे भारत की 46 ट्रेन सेवाएं अब 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कवर करते हुए देश के सभी रेल-विद्युतीकृत राज्यों तक पहुंच गई हैं। 160 किमी प्रति घंटे तक की अधिकतम गति के साथ ट्रेन तेज गति से चलती है। वंदे भारत एक्सप्रेस जिन रूटों पर चल रही है, उनमें ये सबसे तेज यात्री ट्रेन है।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडल author

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर... और देखें

End of Article