कांग्रेस के कद्दावर नेता शशि थरूर जब किसी विषय पर अपनी बात रखते हैं तो हर कोई ध्यान से सुनता है और समझने की कोशिश करता है। खासतौर से किसी प्रसंग पर जब किसी अंग्रेजी के शब्द का इस्तेमाल करते हैं तो आम लोगों की बात छोड़िए खास लोगों को भी शब्दकोष में अर्थ खोजना पड़ जाता है। आप ने अक्सर सुना होगा कि देश की समस्याओं के लिए जवाहर लाल नेहरू की नीतियों को जिम्मेदार बताती है। हाल ही में एक यूजर ने सोशल प्लेटफॉर्म सीरीज में कई सवाल लिखे और जवाब में सिर्फ नेहरू लिखा। इसके साथ ही पूछा कि बीजेपी जो नेहरू सनक की शिकार है उसे आप एक शब्द में कैसे कहेंगे तो थरूर ने 'Malfeasance' शब्द का इस्तेमाल किया।
नेहरू सरनेम का इस्तेमाल क्यों नहीं करते
पीएम नरेंद्र मोदी ने पूछा था कि गांधी परिवार के लोग नेहरू सरनेम का इस्तेमाल क्यों नहीं करते "...अगर नेहरू जी का नाम हमारे द्वारा छोड़ दिया जाता है, तो हम अपनी गलती को सुधार लेंगे क्योंकि वह देश के पहले प्रधान मंत्री थे। लेकिन मुझे समझ नहीं आता कि उनके परिवार से कोई भी व्यक्ति नेहरू उपनाम रखने से क्यों डरता है? क्या कोई है? नेहरू सरनेम रखने में शर्म आती है? शर्म किस बात की? जब परिवार इतनी बड़ी शख्सियत को स्वीकार करने को तैयार नहीं है, तो आप हमसे सवाल क्यों करते हैं?' कांग्रेस ने बयान की निंदा की और पूछा कि भारत में कौन नाना के नाम का सरनेम इस्तेमाल करता है।
