LIVE

ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar) : मनोज तिवारी के खिलाफ उत्तर पूर्वी दिल्ली से लड़ेंगे कन्हैया कुमार, इजराइल पर ईरान के हमले से बढ़ी भारत की चिंता

रवि वैश्यUpdated Apr 14, 2024, 23:14 IST

ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar) : मनोज तिवारी के खिलाफ उत्तर पूर्वी दिल्ली से लड़ेंगे कन्हैया कुमार, इजराइल पर ईरान के हमले से बढ़ी भारत की चिंता
ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar) : मनोज तिवारी के खिलाफ उत्तर पूर्वी दिल्ली से लड़ेंगे कन्हैया कुमार, इजराइल पर ईरान के हमले से बढ़ी भारत की चिंता

ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 14 अप्रैल 2024 और बड़ी खबरें: लोकसभा चुनाव- 2024 के लिए बीजेपी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। पीएम मोदी ने पार्टी मुख्यालय में भाजपा का घोषणापत्र जारी किया। इस दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी का संकल्प पत्र युवा भारत की युवा आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है। आने वाले पांच साल में फ्री राशन की योजना जारी रहेगी वहीं ईरान शनिवार को होर्मुज की खाड़ी में एक इजरायली-लिंक्ड मालवाहक जहाज को जब्त कर लिया। इस जहाज पर 17 भारतीय भी सवार हैं जिसके बाद भारत सरकार ने सभी भारतीयों की सुरक्षित वापसी के लिए ईरान से संपर्क किया है उधर लोकसभा चुनाव-2024 के लिए समाजवादी पार्टी ने अपने सात उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी है वहीं बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी आवास के बाहर सुबह 4.50 बजे दो अज्ञात लोगों ने फायरिंग की। जानकारी के अनुसार, सलमान खान की बिल्डिंग के गेट के पास 2 अज्ञात लोगों ने हवा में बंदूक से फायरिंग की उधर भारतीय सेना ने आसानी से कहीं भी ले जाने और कहीं से भी दुश्मन के टैंक को निशाना बनाने में सक्षम स्वदेश निर्मित ‘मैन-पोर्टेबल एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल’ (MPATGM) हथियार प्रणाली का सफल परीक्षण किया है। आगे पढ़ें देश-दुनिया की बड़ी खबरों को ताजा अपडेट्स...

KKR vs LSG Live Score

APR 14, 2024 23:14 IST

अंदरूनी कलह और लंबे इंतज़ार के बाद दिल्ली की तीन सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवार घोषित

लंबे इंतज़ार और अंदरूनी कलह के बाद आख़िरकार कांग्रेस ने दिल्ली की तीन सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है, इसके मुताबिक कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) मनोज तिवारी के खिलाफ उत्तर पूर्वी दिल्ली से चुनाव लड़ेंगे, पढ़ें पूरी खबर
APR 14, 2024 22:01 IST

मनोज तिवारी के खिलाफ उत्तर पूर्वी दिल्ली से लड़ेंगे कन्हैया कुमार

कन्हैया कुमार उत्तर पूर्वी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र (Kanhaiya Kumar Delhi Lok Sabha) से BJP सांसद मनोज तिवारी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे, इस बावत कांग्रेस पार्टी ने ऐलान कर दिया है, कांग्रेस ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है उसमें इस बारे में साफ है कि कन्हैया दिल्ली से ताल ठोंक रहे हैं, पढ़ें पूरी खबर
APR 14, 2024 20:37 IST

राहुल गांधी की ओर से गरीबी को खत्म किए जाने की गारंटी पर क्या बोले केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ?

'टाइम्स नाउ एवं टाइम्स नाउ नवभारत' की 'ग्रुप एडिटर इन चीफ' नाविका कुमार के सवालों पर केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इन सवालों के उत्तर बेवाकी से देते हुए मोदी सरकार के 'विजन स्टेटमेंट' के बारे में भी बताया, पढ़ें पूरी खबर
APR 14, 2024 19:29 IST

जब राजेश खन्ना की वजह से आडवाणी गए थे गांधीनगर, फिर 'काका' के 'शत्रु' बन गए थे 'सिन्हा'

देश की राजधानी दिल्ली की नई दिल्ली लोकसभा सीट पर साल 1991 बेहतरीन अभिनेता राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) और बीजेपी के दिग्गज लाल कृष्ण आडवाणी (Advani) के बीच टक्कर हुई जिसमें आडवाणी जीते, फिर 1992 के उपचुनाव में 'काका' की टक्कर शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) से हुई जिसमें राजेश खन्ना के हाथ जीत लगी, पढ़ें पूरी खबर
APR 14, 2024 19:28 IST

इजराइल पर ईरान के हमले से बढ़ी भारत की चिंता

भारतीय दूतावास ने नई एडवाइजरी जारी कर नागरिकों से शांतचित्त रहने और सुरक्षा प्रोटोकॉल के पालन की सलाह दी। कहा गया है कि मौजूदा हालातों पर दूतावास करीबी से नजर रख रहा है और इजराइली अधिकारियों व भारतीय नागरिकों के संपर्क में है, पढ़ें पूरी खबर
APR 14, 2024 17:56 IST

इस लोकसभा चुनाव में AI का इस्तेमाल क्या बदल देगा चुनावी रूख?

: इस बार का लोकसभा चुनाव 2024 कई मायनों में अलग है, इस बार टेक्विक ने इसकी रंगत को बदलकर रख दिया है, चुनाव में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) खासा रोल निभा रहा है जिससे प्रत्याशियों को आसानी हो रही है वहीं डीपफेक (Deepfake) का इस चुनाव में मिसयूज भी हो रहा है, देखें इसकी पड़ताल, पढ़ें पूरी खबर
APR 14, 2024 17:13 IST

लाहौर में सरबजीत के हत्यारे को 'अज्ञात हमलावर' ने मारी गोली

अंडरवर्ल्ड डॉन अमीर सरफराज ने ही ISI के इशारे पर पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय नागरिक सरबजीत की हत्या की थी। रविवार को लाहौर में किसी अज्ञात हमलावर ने सरफराज की गोली मारकर हत्या कर दी, पढ़ें पूरी खबर
APR 14, 2024 16:24 IST

'बेरोजगारी' और 'महंगाई' के सवाल पर, पहली बुलेट ट्रेन को लेकर क्या बोले केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ?

'टाइम्स नाउ एवं टाइम्स नाउ नवभारत' की 'ग्रुप एडिटर इन चीफ' नाविका कुमार के Freebies सवाल पर कैबिनेट मंत्री अश्विनी वैष्णव ने खुलकर जबाव दिए, उन्होंने विपक्ष के बेरोजगारी, महंगाई और बुलेट ट्रेन को लेकर किए गए सवालों के उत्तर देते हुए मोदी सरकार के विजन को भी क्लियर किया, पढें पूरी खबर
APR 14, 2024 15:33 IST

एक और जंग! क्या इजराइल से बदला ले पाएगा ईरान?

दुनिया में इस समय तीन मोर्चों पर यद्ध छिड़े हुए हैं। पहला यूक्रेन और रूस (Russia Ukraine War) के बीच, जिस कारण दुनिया पर अनाज संकट छाया हुआ है और बड़ी मात्रा में आर्थिक प्रतिबंध भी लगे हुए हैं। दूसरा हमास और इजराइल (Hamas War) के बीच, वहीं अब ईरान और इजराइल (Iran Israel Conflict) के बीच युद्ध की आशंका मात्र से दुनिया पर भीषण महंगाई के बादल घिर आए हैं, पढ़ें पूरी खबर
APR 14, 2024 15:32 IST

प्रकाश अंबेडकर ने MVA पर बोला तीखा हमला

डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की जयंती पर उनके पोते और वंचित बहुजन अघाड़ी के प्रमुख प्रकाश अंबेडकर ने कहा कि एमवीए ने अभी तक एक भी मुस्लिम उम्मीदवार को नामांकित नहीं किया है। अगर एमवीए को भाजपा की तरह मुसलमानों को बाहर करना है, तो दोनों के बीच क्या अंतर है?, पढ़ें पूरी खबर
APR 14, 2024 15:05 IST

कनाडा में 24 साल के भारतीय छात्र की कार में गोली मारकर हत्या

हरियाणा के सोनीपत के एक 24 वर्षीय छात्र जिसका नाम चिराग अंतिल (Chirag Antil) था उसकी 12 अप्रैल को कनाडा के वैंकूवर में एक ऑडी कार में गोली मारकर हत्या कर दी गई , उसके परिवार ने भारत सरकार से अंतिम संस्कार के लिए उसके शव को घर वापस लाने की व्यवस्था करने का आग्रह किया है, पढें पूरी खबर
APR 14, 2024 14:31 IST

Cong और BJP के घोषणापत्र की बड़ी बातें

भारतीय जनता पार्टी ने भी आगामी लोकसभा चुनावों के लिए घोषणापत्र जारी कर दिया है। बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में देश में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने और एक देश-एक चुनाव जैसे बड़े वादे किए हैं। वहीं, कांग्रेस ने भी जातिगत जनगणना, MSP की गारंटी और 30 लाख नौकरियों का वादा अपने घोषणा पत्र में किया है, पढें पूरी खबर
APR 14, 2024 14:11 IST

लोकसभा चुनाव के लिए सपा ने जारी 7 उम्मीदवारों एक और लिस्ट

APR 14, 2024 13:39 IST

खरगे से मिले आप नेता संजय सिंह

आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ 20 मिनट से अधिक बैठक की। चर्चा मुख्य रूप से 'इंडिया' ब्लॉक के भीतर एक सामान्य न्यूनतम कार्यक्रम तैयार करने पर केंद्रित थी, जिसे सत्ता में आने पर दोनों पार्टियां लागू करने पर सहमत हैं।
APR 14, 2024 13:37 IST

टीटीडी ने भीड़ प्रबंधन पर अयोध्या राम मंदिर न्यास को रिपोर्ट सौंपी

तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के इंजीनियरों के एक दल ने राम मंदिर न्यास के निमंत्रण पर अयोध्या का दौरा किया और उन्हें भीड़ नियंत्रित करने के संबंध में तकनीकी सलाह दी। टीटीडी द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, टीटीडी के कार्यकारी अधिकारी ए. वी. धर्मा रेड्डी और राम मंदिर न्यास के आयोजकों के बीच एक बैठक हुई।
APR 14, 2024 13:35 IST

केरल: सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

केरल के वायनाड जिले के व्यथिरी में रविवार को एक अंतरराज्यीय परिवहन बस से एक कार की सीधी टक्कर हो जाने के कारण एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई।
APR 14, 2024 13:27 IST

उत्तराखंड के बागेश्वर में कार के नदी में गिरने से चार लोगों की मौत

रविवार सुबह उत्तराखंड के बागेश्वर में एक कार के नदी में गिरने से कम से कम चार लोगों की जान चली गई। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
APR 14, 2024 13:19 IST

भारतीय सेना ने पोर्टेबल एंटी-टैंक मिसाइल का किया सफल परीक्षण

भारतीय सेना ने आसानी से कहीं भी ले जाने और कहीं से भी दुश्मन के टैंक को निशाना बनाने में सक्षम स्वदेश निर्मित ‘मैन-पोर्टेबल एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल’ (MPATGM) हथियार प्रणाली का सफल परीक्षण किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
APR 14, 2024 12:50 IST

BJP के घोषणा पत्र पर खरगे का हमला

लोकसभा चुनाव- 2024 के लिए बीजेपी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने संकल्प पत्र पर हमला बोलते हुए कहा कि हम दें तो रेवड़ी, अब खुद बीजेपी वोटों के लिए मुफ्त बिजली देने की बात कर रही हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
APR 14, 2024 12:03 IST

स्पष्ट जनादेश से अनुच्छेद 370 निरस्त करने जैसी उपलब्धियां हासिल हो सकीं: नड्डा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने संविधान के अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को समाप्त किए जाने, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने और महिला आरक्षण कानून बनाए जाने जैसी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए रविवार को कहा कि यह पार्टी को मिले स्पष्ट जनादेश के कारण ही संभव हुआ। नड्डा ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा का घोषणापत्र जारी करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि पिछले 10 वर्षों की उपलब्धियां स्पष्ट जनादेश का परिणाम हैं।