देश

मौलाना अरशद मदनी का बड़ा बयान, कहा- 'अल्लाह और ओम एक है', भड़के धर्मगुरुओं ने छोड़ा मंच, VIDEO

  • Edited by: रवि वैश्य
  • Updated Feb 12, 2023, 04:44 PM IST

जमीयत उलेमा-ए-हिंद के 34वे अधिवेशन के मंच पर मौलाना सैयद अरशद मदनी के बयान से बवाल खड़ा हो गया है, मौलाना सैयद अरशद मदनी ने अपने सम्बोधन के दौरान कह दिया कि 'अल्लाह और ओम दोनों एक ही हैं।'

जमीयत उलेमा हिंद (Jamiat Ulema Hind) के अधिवेशन में मौलाना अरशद मदनी (Maulana Arshad Madani) ने बड़ा बयान दे दिया है मदनी ने कहा 'अल्लाह और ओम एक है' साथ ही उन्होंने कहा इस्लाम देश में सबसे पहले आया है उनके इस बयान पर बवाल हो गया।मौलाना अरशद मदनी ने मोहन भागवत के बयान की आलोचना करते हुए ये कहा कि 'अल्लाह और ओम एक है', उनके इस बयान पर वहां बवाल हो गया और बताते हैं कि इस बयान के विरोध में अधिवेशन में पहुंचे अलग-अलग धर्मगुरु मंच छोड़कर चले गए।

जैन मुनि लोकेश ने मदनी के बयान का विरोध करते हुए कहा कि यह अधिवेशन लोगों को जोड़ने के लिए हो रहा है। ऐसे में आपत्तिजनक बातें क्यों? इसके बाद वे कार्यक्रम से उठकर चले गए, बताते हैं कि उनके बाद दूसरे धर्मों के संतों ने भी मंच छोड़ दिया।

मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि कुछ लोग बताते हैं कि वे ओम को पूजते थे तब मैंने कहा कि इन्हें ही तो हम अल्लाह, आप ईश्वर, फारसी बोलने वाले खुदा और अंग्रेजी बोलने वाले गॉड कहते है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article