देश

UP: फिरोजाबाद में जेल में बंदी की मौत पर हंगामा, भीड़ ने की तोड़फोड़ व आगजनी

UP news: फिरोजाबाद में जिला कारागार में बंद एक बंदी की मौत पर शुक्रवार की रात फिरोजाबाद में जमकर हंगामा हुआ। लोगों ने हिमायुपुर चौराहे पर शव को रखकर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी की।

Image

फिरोजाबाद में लोगों ने पुलिस पर किया पथराव

Photo : Twitter

UP news: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में जिला कारागार में बंद एक बंदी की मौत पर शुक्रवार की रात फिरोजाबाद में जमकर हंगामा हुआ। घटना से आक्रोशित लोगों ने तोड़फोड़ व आगजनी की। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया। इस दौरान कुल लोग घायल भी हुए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिरोजाबाद के एसएसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि 19 जून को स्कूटर चोरी के आरोप में एक शख्स को पकड़ा गया था। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया था। 20 जून को उसकी तबीयत खराब हो गई, तो जेल के डॉक्टरों ने उसका इलाज किया। 21 जून को उसकी तबीयत जब ज्यादा बिगड गई, तो उसे अस्पताल भेजा गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम के बाद उसका शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया।

बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात

एसएसपी ने बताया कि बंदी का शव घर ले जाते समय एकत्रित लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। हिमायुपुर चौराहे पर लोगों ने शव रखकर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने उन्हें जब समझाने का प्रयास किया, ताेे वे उग्र हो गए और हिंसा पर उतारू हो गए। पुलिस के मुताबिक बड़ी संख्या में एकत्रित लोगों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया और कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। उपद्रवियों ने वाहनों में भी तोड़फोड़ की। उन पर नियंत्रण पाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इस दौरान कई लोग घायल हो गए। घटना से शहर के थाना दक्षिण पुलिस क्षेेत्र में तनाव फैल गया है। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को इलाके में तैनात किया गया है। जिलाधिकारी और एसएसपी खुद मौके पर मौजूद हैं और हालात पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article