देश

UP: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हुए शामिल; राज्य में BJP की हार पर हुई चर्चा

लखनऊ में BJP की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हुई। बैठक में पार्टी के मौजूदा विधायकों और सांसदों के साथ-साथ चुनाव हारने वाले सभी लोकसभा उम्मीदवारों को भी आमंत्रित किया गया। ​​इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष 6-7 जुलाई को दो दिवसीय दौरे पर प्रदेश की राजधानी में थे। बीएल संतोष ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक तथा पार्टी के क्षेत्रीय प्रमुखों से मुलाकात की थी।

Image

उत्तर प्रदेश में BJP की हार पर हुई चर्चा

Photo : Twitter

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को लखनऊ में पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक की अध्यक्षता किया। उत्तर प्रदेश में 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के खराब प्रदर्शन के बाद यह पहली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक थी। भाजपा प्रवक्ता के अनुसार, बैठक बंद कमरे में हुई। बैठक में पार्टी के नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष और पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के सामने अपने विचार रखें। राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के सभागार में हुई बैठक में पूरे प्रदेश से करीब 3000-3600 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक में पार्टी के मौजूदा विधायकों और सांसदों के साथ-साथ चुनाव हारने वाले सभी लोकसभा उम्मीदवारों को भी आमंत्रित किया गया था। इसके अलावा बैठक में एमएलसी, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष और पार्टी के सभी पदाधिकारी बैठक में शामिल हुए। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता हीरो बाजपेयी ने कहा कि आमतौर पर भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में 300 से 400 प्रतिनिधि शामिल होते हैं। लेकिन इस बार बैठक में करीब 3000-3600 प्रतिनिधि शामिल हुए।

उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में से 33 पर भाजपा को मिली थी जीत

राज्य में 80 लोकसभा सीटों में से केवल 33 सीटें जीतने के बाद भाजपा ने पार्टी के खराब प्रदर्शन के कारणों का पता लगाने के लिए 78 लोकसभा क्षेत्रों का दौरा करने के लिए दो-दो सदस्यों वाली 40 टीमें गठित की थीं। टीमों ने अपनी रिपोर्ट प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी को सौंपी थी। रविवार को भाजपा अध्यक्ष नड्डा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में ये मुद्दे उठे।

इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष 6-7 जुलाई को दो दिवसीय दौरे पर प्रदेश की राजधानी में थे। बीएल संतोष ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक तथा पार्टी के क्षेत्रीय प्रमुखों से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव तथा इस वर्ष के अंत में होने वाले 10 विधानसभा सीटों के उपचुनाव में राज्य में पार्टी के प्रदर्शन सहित कई मुद्दों पर चर्चा की थी। इस बीच, शनिवार को बदलापुर के भाजपा विधायक रमेश मिश्रा ने यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया कि अगर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पद से नहीं हटाया गया तो भाजपा 2027 का उत्तर प्रदेश चुनाव हार जाएगी।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article