देश

Ghazipur News: 'गाजीपुर का नाम 'परशुराम' के पिता के नाम पर रखा जाए...', यूपी बीजेपी विधायक की मांग

उत्तर प्रदेश के बांसडीह विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक केतकी सिंह ने गाजीपुर का नाम परशुराम के पिता के नाम पर रखने की मांग की है।

Image

भाजपा विधायक केतकी सिंह ने गाजीपुर का नाम बदलने की मांग की (फाइल फोटो:Facebook)

Ghazipur News: बांसडीह विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक केतकी सिंह (bjp mla ketakee singh) ने सोमवार को केंद्र और राज्य सरकार से गाजीपुर का नाम बदलकर महर्षि परशुराम (Maharishi Parashuram) के पिता महर्षि गौतम (Maharishi Gautam) के नाम पर रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है।

केतकी सिंह ने बांसडीह स्थित अपने आवास पर संवाददाताओं से कहा, 'ऐसे सभी नाम जो हमें हमारे अपमान के समय की याद दिलाते हैं, जो आक्रमणकारियों को महिमामंडित करने और उनकी प्रशंसा करने के लिए रखे गए हैं, ऐसे सभी नाम हटा दिए जाने चाहिए और महापुरुषों की जन्मस्थली का नाम उनके नाम पर रखा जाना चाहिए। मैं चाहती हूं कि गाजीपुर जिले का नाम बदला जाना चाहिए।'

विधायक ने दावा किया कि गाजीपुर का इतिहास महर्षि गौतम से जुड़ा है

विधायक ने दावा किया कि गाजीपुर का इतिहास महर्षि गौतम से जुड़ा है और उन्होंने कहा कि जिस तरह इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज किया गया, उसी तरह जिले का नाम भी बदला जाना चाहिए।

'नाम बदलने से आने वाली पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी'

केतकी सिंह' ने कहा, 'नाम बदलने से आने वाली पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी। जो देश अपना इतिहास भूल जाता है, वह अपना भविष्य कैसे बना सकता है? अगर आप अपना मूल भूल जाते हैं, तो आप कभी भी भविष्य नहीं बना पाएंगे।' उन्होंने कहा, 'हमने पढ़ा है कि अकबर महान थे। उनकी महानता ऐसी थी कि यह लाखों हिंदुओं के शवों पर लिखी है।'

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article