केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा मामले एवं खेल मंत्री मनसुख लक्ष्मणभाई मंडाविया ने सोमवार को दिल्ली में में टाइम्स नाउ अमेजिंग इंडियंस अवार्ड्स के चौथे संस्करण को संबोधित करते हुए देश के "साइलेंट वॉरियर्स" के असाधारण योगदान की सराहना की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडाविया ने उन शख्सियतों की प्रशंसा की, जिनके अथक समर्पण ने बिना किसी प्रसिद्धि की चाहत के लोगों के जीवन को बदल दिया है।
मनसुख मांडविया ने कार्यक्रम को किया संबोधित
उन्होंने कहा, "वे कड़ी मेहनत करते हैं, संघर्ष करते हैं, अथक प्रयास करते हैं और अपनी सीमाओं तक खुद को परखते हैं। ऐसे लोग कभी उम्मीद नहीं करते कि उनका नाम कहीं सुर्खियों में आएगा।" उन्होंने कहा कि ये गुमनाम नायक अक्सर बदलाव लाने के लिए चुपचाप लेकिन निर्णायक रूप से काम करते हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने 'अमेज़िंग इंडियन्स अवार्ड्स' के शीर्षक को "उपयुक्त और सार्थक" बताते हुए, टाइम्स नाउ की प्रतिष्ठित जूरी और EY के नॉलेज सपोर्ट से आयोजित चयन प्रक्रिया की सराहना की। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर उन्होंने कार्यक्रम की संरचना की समीक्षा की और इसे "इस सम्मान की योजना में सराहनीय कार्य" बताया।
क्या बोले मंडाविया
पुरस्कारों के महत्व पर विचार करते हुए, मंडाविया ने जोर देकर कहा कि ये “सिर्फ एक ट्रॉफी” या “कागज का एक टुकड़ा” नहीं हैं, बल्कि प्राप्तकर्ताओं और उनकी कहानियों के गवाहों, दोनों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने कहा- “जब इस तरह के सम्मान को टाइम्स नाउ समूह के विभिन्न मंचों पर प्रदर्शित किया जाता है, तो पूरा देश इसे देखता है... और इसी तरह के काम में लगे कई लोग अपने-अपने तरीके से योगदान देने के लिए प्रेरित होंगे।”
13 शख्सियतों को सम्मान
बता दें कि अमेज़िंग इंडियंस अवॉर्ड्स 2025 में देश के ऐसे व्यक्तियों को सम्मानित किया गया, जो समाज में न सिर्फ बदलाव लेकर आए, बल्कि उन्होंने लोगों के जीवन पर गहरा प्रभाव भी डाला। नई दिल्ली में 12 श्रेणियों के अंतर्गत 13 ऐसी शख्सियतों को सम्मानित किया गया। केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।
