Union minister Ashwini Choubey news: बिहार से केंद्र सरकार में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे (Ashwini Choubey) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है, बताते हैं कि बक्सर से पटना लौटने के दौरान डुमराव के मठीला-नारायणपुर पथ पर चल रही कोरानसराय थाने की गाड़ी पलट गयी, इस गाड़ी के ठीक पीछे केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे इनोवा कार में सवार थे।
कहा जा रहा है ऐन मौके पर उनकी कार के ड्राइवर ने खासी समझदारी दिखाई जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई वहीं इस हादसे में कुछ पुलिस वाले घायल हो गए हैं, जिन्हें केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे तुरंत अस्पताल लेकर गए, बताते हैं कि इस दुर्घटना में ड्राइवर और चार पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।
इससे पहले अभी 12 जनवरी को केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे बक्सर-चौसा के बनारपुर पहुंचे थे वहां पर गुस्साए किसानों ने केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे के खिलाफ नारेबाजी की और बाद में उनकी गाड़ी पर पत्थर भी फेंके गए, इस घटना से अफरा-तफरी मच गई थी।
गुस्साए किसानों ने आगजनी की थी
बताते हैं कि उस दौरान किसी तरह से सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला, इससे एक दिन पहले भी गुस्साए किसानों ने आगजनी की थी और कई गाड़ियों में आगजनी की थी। इस दौरान अश्विनी चौबे मुर्दाबाद के नारे सुनाई दिए थे, बाद में केंद्रीय मंत्री चौबे को सुरक्षाकर्मियों के घेरे में जान बचाकर वहां से निकलना पड़ा।
मंत्री के खिलाफ नारेबाजी होने लगी
बताया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद अश्विनी चौबे थर्मल पावर प्लांट पर आगजनी के बाद किसानों से बातचीत करने बनारपुर गांव पहुंचे थे और वहां पर किसानों को समझा रहे थे इस बीच किसान उग्र हो गए और वहां मंत्री के खिलाफ नारेबाजी होने लगी।
