देश

मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, लखनऊ के जियामऊ जमीन का है केस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 19, 2023, 02:29 PM IST

Umar Ansari News: लखनऊ के जियामऊ इलाके में जबरन जमीन पर कब्जा के मामले में मुख्तार अंसारी के दोनों बेटों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। मामले को रद्द कराने के लिए पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट में अर्जी लगाई थी हालांकि अदालत से राहत नहीं मिली।

Image

लखनऊ के जियामऊ में जमीन हड़पने का मामला

Umar Ansari News: माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली है। लखनऊ के जियामऊ में जमीन हड़पने के मामले में दर्ज मुकदमे को रद्द करने की अर्जी लगाई थी। सुप्रीम कोर्ट ने माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी पर सुनवाई से इनकार कर दिया। इससे पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट से भी उमर अंसारी को राहत नही मिली थी। फिलहाल उमर अंसारी फरार है। लखनऊ की जियामऊ स्थित ज़मीन को अवैध तरीके से हथियाने का है। इस केस में मुख्तार अंसारी और उनके दोनों बेटे उमर और अब्बास अंसारी आरोपी है।

2020 का है केस

तीन साल पहले 27 अगस्त 2020 को उमर अंसारी, अब्बास अंसारी के खिलाफ जमीन हथियाने के मामले में हजरतगंज पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई थी। आरोप है कि फर्जी दस्तावेज के जरिए खाली पड़ी जमीन को हथिया लिया। यही नहीं लखनऊ विकास प्राधिकरण से इमारत बनाने के लिए नक्शे के भी हरी झंडी दिला दी। जमीन पर अंसारी ब्रदर्स ने इमारत भी बना ली थी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article