देश

Vande Bharat: खुशखबरी! अब आगरा तक जाएगी उदयपुर-जयपुर वंदेभारत, जानिए क्या होगी टाइमिंग और क्या होगा रूट

Udaipur-Jaipur Vande Bharat Update: रिपोर्ट के मुताबिक उदयपुर-आगरा मार्ग पर यह वंदे भारत राणा प्रताप नगर स्टेशन, मावली जंक्शन, बेरच, चंदेरिया, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बयाना और आगरा फोर्स सहित चुनिंदा रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी। इस बदलाव के तहत यह ट्रेन दो अलग-अलग मार्गों एवं ट्रेन नंबर के साथ चलेगी। अभी यह वंदेभारत ट्रेन उदयपुर से सुबह 7 बजकर 50 मिनट पर रवाना होती है।

Image

वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन।

KEY HIGHLIGHTS
  • रिपोर्टों के मुताबिक सितंबर महीने से इस सेवा की हो सकती है शुरुआत
  • रेलवे किराया तय कर रहा, ऑन लाइन और ऑफ लाइन हो सकेगी बुकिंग
  • कोटा होते हुए आगरा पहुंचेगी यह ट्रेन, कई स्टेशनों पर हो सकता है ठहराव

Udaipur-Jaipur Vande Bharat Update: रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। उदयपुर और जयपुर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अब आगरा तक जाएगी। रेलवे ने इसकी तैयारी कर ली है। इस विस्तारित रूट की शुरुआत सितंबर महीने से हो जाएगी। अभी उदयपुर से जयपुर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सपेस चित्तौड़गढ़, अजमेर और किशनगढ़ से होकर गुजरती है। रेलवे की योजना के मुताबिक सितंबर महीने से यह ट्रेन आगरा तक का सफर तय करेगी। यह ट्रेन कोटा होते हुए ताज नगरी आगरा पहुंचेगी।

अभी सप्ताह में छह दिन चलती है

न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक यह वंदेभारत एक्सप्रेस अभी सप्ताह में छह दिन उदयपुर से जयपुर के बीच चलती है। हालांकि, अब नए बदलाव के अनुसार यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन सोमवार, गुरुवार और शनिवार को अपने नए आगरा रूट पर चलेगी।

कोटा होते हुए आगरा पहुंचेगी

इस बदलाव के तहत यह ट्रेन दो अलग-अलग मार्गों एवं ट्रेन नंबर के साथ चलेगी। अभी यह वंदेभारत ट्रेन उदयपुर से सुबह 7 बजकर 50 मिनट पर रवाना होती है और दिन के दो बजकर 10 मिनट पर जयपुर स्टेशन पहुंचती है। जबकि एक सितंबर से यह दो घंटे पांच मिनट पहले यानी पांच बजकर 45 मिनट पर उदयपुर से रवाना होगी और कोटा होते हुए दो बजकर तीस मिनट पर आगरा पहुंचेगी। उदयपुर से आगरा की दूरी तय करने में इस ट्रेन को आठ घंटे 45 मिनट का समय लगेगा। य ट्रेन शाम तीन बजे आगरा से चलेगी और कोटा होते हुए रात 11 बजकर 45 मिनट पर उदयपुर पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर हो सकता है ठहराव

रिपोर्ट के मुताबिक उदयपुर-आगरा मार्ग पर यह वंदे भारत राणा प्रताप नगर स्टेशन, मावली जंक्शन, बेरच, चंदेरिया, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बयाना और आगरा फोर्स सहित चुनिंदा रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी। बताया जा रहा है कि इस मार्ग पर वंदे भारत एक्सप्रेस 160 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ेगी और कम समय में तीन बड़े शहरों को जोड़ेगी।

किराया तय कर रहा रेलवे

इस विस्तारित मार्ग के लिए कितना किराया होना चाहिए, रेलवे इसकी कीमत तय कर रहा है। यात्री ऑन लाइन और ऑफ लाइन दोनों तरीके से इसके टिकट की बुकिंग कर सकेंगे। अभी उदयपुर से जयपुर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की एसी चेयर कार का किराया 13,30 रुपए और एक्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 2350 रुपए है। यही नहीं, रेलवे बंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के स्लीपर वर्जन की शुरुआत करने की तैयार में है। वंदे भारत का स्लीपर वर्जन को लंबे मार्ग पर चलाने की योजना है। इसकी रफ्तार 200 किलोमीटर प्रतिघंटे हो सकती है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article