देश

कौन है वो यूट्यूबर जो बिन बुलाए अनंत अंबानी की शादी में गया घुस, एक बिजनेसमैन भी छुपकर पहुंचा

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में देश दुनिया से बड़ी हस्तियां पहुंचीं थीं। सुरक्षा का सख्त प्रबंध था, इसके बाद भी दो लोग मुकेश अंबानी की सुरक्षा व्यवस्था को धत्ता देकर अंदर घुस आए।

Image

अनंत अंबानी की शादी में बिन बुलाए घुसे दो शख्स

Photo : PTI
KEY HIGHLIGHTS
  • मुकेश अंबानी के छोटे बेटे हैं अनंत अंबानी
  • अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शुक्रवार को हुई है शादी
  • महीनों से जारी है शादी के कार्यक्रम

भारतीय अरबपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी में दो अनजान लोगों के घुसने की खबर है। ये दोनों बिना निमंत्रण के अनंत अंबानी की शादी में घुस गए थे। जिसके बाद ये पकड़े गए और इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है।

एक यूट्यूबर दूसरा बिजनेसमैन

मुंबई पुलिस ने इस मामले को लेकर एक बयान जारी किया है। मुंबई पुलिस ने कहा- "अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में बिना बुलाए घुसे दो लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। बिना इजाजत घुसने वालों में से एक वेंकटेश नरसैया अल्लूरी (26) है जो यूट्यूबर है और दूसरा व्यक्ति लुकमान मोहम्मद शफी शेख (28) है जो खुद को बिजनेसमैन बताता है।"

पुलिस ने मामला किया दर्ज

मुंबई पुलिस ने आगे कहा कि दोनों को मुंबई की बीकेसी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उनके खिलाफ अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। वे शादी में शामिल होने के लिए आंध्र प्रदेश से आए थे। पुलिस ने दोनों मामलों में कानूनी कार्रवाई करते हुए आरोपियों को नोटिस देकर छोड़ दिया है।

कैसे पकड़े गए दोनों

बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के आयोजन स्थल में दोनों आरोपी अलग-अलग गेट से घुसे थे, लेकिन सुरक्षा अधिकारियों ने उनकी संदिग्ध हरकतों को देखते हुए उन्हें पकड़ लिया। उन्हें पुलिस स्टेशन ले जाया गया और उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

सुरक्षा के हैं सख्त प्रबंध

पुलिस ने बताया कि पुलिस सुरक्षा के अलावा, कई वीवीआईपी की संभावित उपस्थिति के कारण विवाह स्थल पर कड़ी निजी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सुरक्षा उपायों के अलावा, इन वीवीआईपी की आवाजाही को ध्यान में रखते हुए कई यातायात डायवर्जन भी किए गए हैं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article