देश

अनंत-राधिका को आशीर्वाद देने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, स्वागत को उमड़ पड़ा अंबानी परिवार

एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति के सबसे छोटे बेटे अनंत और उनकी बचपन की दोस्त राधिका की शादी शुक्रवार को हुई है। इस शादी के समारोह पिछले कई महीनों से चल रहे हैं।

Image

अनंत अंबानी की शादी में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • अनंत अंबानी की शादी में शामिल हुए पीएम मोदी
  • महीनों से चल रहा है शादी समारोह
  • शुक्रवार को हुई है मुकेश अंबानी के बेटे की शादी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अरबपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी के बेटे की शादी समारोह में शामिल हुए और वर-वधू को आशीर्वाद दिया। इस दौरान पीएम मोदी के स्वागत पूरा अंबानी परिवार उमड़ा दिखा।

पीएम मोदी ने दिया अनंत-राधिका को आशीर्वाद

पीएम मोदी मुंबई में अंबानी परिवार के स्वामित्व वाले ‘जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर’ में आयोजित समारोह में शामिल होने पहुंचे, जिसका नाम ‘शुभ आशीर्वाद’ रखा गया है। नवविवाहित जोड़े ने मोदी के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। मोदी का स्वागत मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी ने किया तथा उन्हें समारोह स्थल तक ले गये।

शुक्रवार को हुई शादी

एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और उद्योगपति वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट शुक्रवार को मुंबई में एक भव्य समारोह में परिणय सूत्र में बंध गए। रविवार को 'मंगल उत्सव' या विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा।

शामिल हुए कई गणमान्य

विवाह समारोह में शामिल होने वालों में बॉलीवुड के दिग्गज अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान और रणबीर कपूर, क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव शामिल थे। ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर और बोरिस जॉनसन के अलावा सऊदी अरामको के सीईओ अमीन एच. नासर भी अतिथि सूची में शामिल थे।

पीएम मोदी का मुंबई कार्यक्रम

इस कार्यक्रम में भाग लेने से पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने मुंबई में 29,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास किया। इनमें सड़क, रेलवे और बंदरगाह परियोजनाएं शामिल हैं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article