देश

Twisha Sharma Case: बुरी फंसती दिख रही सास गिरिबाला सिंह, जमानत के खिलाफ पुलिस गई हाईकोर्ट

Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा मौत मामले में भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने कहा कि पुलिस गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज कराने के लिए हाईकोर्ट गई है।

Image

भोपाल के पुलिस कमिश्नर संजय कुमार

Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा मौत मामले में भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने कहा कि जब तक सीबीआई केस हैंडओवर नहीं लेती, तब तक हम अपनी जांच जारी रखेंगे। गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज करने को लेकर पुलिस हाईकोर्ट जा चुकी है।

क्या मामले में होगी कुर्की?

उन्होंने आगे कहा कि इस मामले में हमने पूरी ईमानदारी और बिना किसी दबाव में काम किया है, जो नंबर परिवार ने जारी किए हैं उसे भी हमने अपनी जांच में शामिल कर लिया है। कुर्की के सवाल पर उन्होंने कहा कि जो भी वैधानिक प्रक्रिया है वह अपनाई जा रही है।

गिरिबाला सिंह को दिए गए तीन नोटिस

उन्होंने आगे दावा किया कि ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह को तीन नोटिस दिए गए हैं। सीसीटीवी के हिसाब से तीन लोगों के बयान हुए हैं। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि पुलिस समर्थ सिंह को गिरफ्तार करने की पूरी कोशिश कर रही है।

ट्विशा के पति फरार

ट्विशा शर्मा के फरार पति समर्थ सिंह ने निचली अदालत से कोई राहत नहीं मिलने के बाद गुरुवार को मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका दायर की। जमानत याचिका में दावा किया गया है कि उनका परिवार जांच टीम के साथ लगातार सहयोग कर रहा है इसलिए उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की कोई आवश्यकता नहीं है। अपने भाई सिद्धार्थ सिंह द्वारा एकल पीठ के समक्ष दायर विविध आपराधिक मामले (एमसीआरसी) में, याचिकाकर्ता ने दावा किया कि अभियोजन की पूरी कहानी कल्पना और अनुमानों पर टिकी है और हर मामले में महत्वपूर्ण सामग्री पहले ही जब्त की जा चुकी है। पुलिस ने समर्थ सिंह और गिरिबाला सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता तथा दहेज निषेध अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने समर्थ सिंह की गिरफ्तारी में मदद करने वाले के लिए नकद इनाम की घोषणा की है। साथ ही पुलिस ने उसका पासपोर्ट निरस्त कराने के लिए अदालत का रुख किया है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article