देश

Twisha Sharma: मौत से पहले जिस ब्यूटी पार्लर में गई थी ट्विशा शर्मा, उसकी संचालक का बड़ा खुलासा, कहा- सबूत गिरिबाला सिंह के वकील ले गए

Twisha Sharma: मौत से पहले ट्विशा शर्मा ब्यूटी पार्लर गई थी। जहां वो करीब 3 घंटे रही थी। इसे लेकर संचालिका ने दावा किया है कि ट्विशा के होने के सबूत गिरिबाला सिंह के वकील लेकर चले गए।

Image

मौत से पहले ट्विशा शर्मा ने ब्यूटीपार्लर में बिताए थे 3 घंटे (फोटो-X)

Twisha Sharma: ट्विशा शर्मा मौत केस में रोज कोई न कोई खुलासा हो रहा है। अब उस ब्यूटी पार्लर की संचालिका ने टाइम्स नाउ नवभारत से बात करते हुए बड़ा खुलासा किया है, जहां ट्विशा मौत से पहले गई थी। इस ब्यूटी पार्लर में ट्विशा 3 घंटे रही थी। ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह ने 13 तारीख को उनको फोन करके ट्विशा के ब्यूटी पार्लर में होने के सबूत मांगे और सीसीटीवी फुटेज और पैसों के लेनदेन का स्क्रीनशॉट ब्यूटी पार्लर से मांगे।

गिरिबाला सिंह के वकील ले गए सबूत

ब्यूटी पार्लर संचालिका ने कहा कि ट्विशा ने लगभग 7000 का बिल उन्हें चुकाया था। मौत के बाद उनकी सास ने कॉल किया और सबूत मांगे। अगले दिन उनके वकील आकर सबूत ले गए। गिरिवाला सिंह के वकील ने वहां से सीसीटीवी कैमरा फुटेज और अन्य साक्ष्य वहां से ले लिए।

सवालों के घेरे में ट्विशा शर्मा की सास

इस खुलासे के बाद अब सवाल उठता है कि गिरिबाला सिंह को यह साक्ष्य अपने पास लेने की आवश्यकता क्या थी? क्या वह खुद को बेगुनाह साबित करने के लिए जमीन तैयार कर रही थीं, या यह किसी षड्यंत्र का हिस्सा है? गिरिबाला सिंह एक सेवानिवृत्त जिला और सत्र न्यायाधीश और भोपाल जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग की वर्तमान अध्यक्ष हैं।

अब सीबीआई के हवाले जांच

मध्यप्रदेश सरकार ने पिछले सप्ताह अपने ससुराल में फांसी पर लटकी मिली पूर्व मॉडल और अभिनेत्री त्विषा शर्मा मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की सिफारिश की है। मध्यप्रदेश के गृह विभाग की ओर से इस संबंध में केंद्र को लिखे गए पत्र में दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना अधिनियम में वर्णित शक्तियों का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रकरण का अनुसंधान राज्य में करने के संबंध में अपनी सहमति प्रदान करती है। ट्विशा शर्मा 12 मई को भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में अपने ससुराल में मृत पाई गई थी। उसके परिवार ने उसके ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया, जबकि सिंह परिवार ने दावा किया कि वह ड्रग्स की आदी थी।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!