देश

जिस शख्स ने तुर्की में भूकंप आने की भविष्यवाणी की थी, उसी ने भारत के लिए भी डरावनी चेतावनी जारी की है

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 11, 2023, 09:16 PM IST

डच शोधकर्ता फ्रैंक होगरबीट्स ( Frank Hoogerbeets) ने भविष्यवाणी की थी कि तुर्की में 7.5-तीव्रता से अधिक का भूकंप आएगा। उनकी भविष्यवाणी तीन दिन बाद सोमवार को तब सच हो गई, जब सच में तुर्की और सीरिया में भूकंप आ गया। वो भी 7 से ज्यादा तीव्रता की। अब उन्होंने भारत को लेकर चेतावनी जारी है।

Turkey Earthquake: तुर्की और सीरिया में भूकंप से हुई तबाही के बाद अब भारत को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की गई है। बताया जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों में अफगानिस्‍तान में बड़ा भूकंप आएगा और इसकी चपेट में भारत और पाकिस्‍तान के कुछ हिस्‍से भी आएंगे। खास बात तो यह है कि यह भविष्यवाणी उसी शख्स ने की है जिनके बारे में दावा है कि उन्होंने तुर्की, सीरिया के भूकंप की सटीक भविष्यवाणी की थी।

जिस शख्स ने तुर्की और सीरिया में भूकंप आने की भविष्यवाणी की थी, उसी शख्स ने अब भारत को लेकर भी बड़ी चेतावनी जारी की है। डच शोधकर्ता फ्रैंक होगरबीट्स ( Frank Hoogerbeets) ने भविष्यवाणी की है कि भारत में भी भूकंप आ सकता है।

डच शोधकर्ता फ्रैंक होगरबीट्स ने कहा है कि आने वाले दिनों में एशिया के अलग-अलग हिस्सों में जलजला आ सकता है। जमीन के अंदर होने वाली ये हलचल अफगानिस्तान, पाकिस्तान, भारत और चीन को प्रभावित कर सकता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें