
Tripura, Meghalaya, Nagaland Election Results 2023 Highlights: त्रिपुरा-नागालैंड में BJP+ की जीत, मेघालय में NPP बहुमत से पीछे
Tripura, Meghalaya, Nagaland Election Result 2023 Highlights in Hindi: भाजपा-आईपीएफटी गठबंधन ने 60 सदस्यीय त्रिपुरा विधानसभा में 31 सीट जीतकर पूर्वोत्तर राज्य में लगातार दूसरी बार सत्ता में वापसी की है, जबकि निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को बताया कि सत्तारूढ़ एनडीपीपी-भाजपा गठबंधन ने 33 सीट जीतकर 60 सदस्यीय नगालैंड विधानसभा में बहुमत हासिल कर लिया। इस बीच, नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के अध्यक्ष और मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा ने कहा कि उनकी पार्टी बहुमत से कुछ सीट पीछे है और वह अगले कदम के बारे में फैसला करने से पहले अंतिम परिणाम की प्रतीक्षा करेंगे। सीएम ने इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को फोन किया और नई सरकार बनाने के लिए समर्थन मांगा। यह जानकारी ट्विटर पर हिमंत बिस्वा शर्मा ने दी और आगे बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने पार्टी की मेघालय इकाई को कोनराड संगमा के नेतृत्व वाली एनपीपी का समर्थन करने की सलाह दी है। वैसे, इन राज्यों के चुनाव नतीजे आप चुनाव आयोग (EC) की वेबसाइट https://results.eci.gov.in/ पर देख सकते हैं।
Assembly Election Resutls 2023 LIVE: Check here