देश

Total JN.1 Cases: कोविड के नए सब वैरिएंट जेएन.1 के आ चुके हैं 619 मामले, 12 राज्यों में प्रकोप

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 5, 2024, 03:34 PM IST

Total JN.1 Cases: न्यूज एजेंसी ANI को आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भारत के 12 राज्यों से कुल 619 जेएन.1 के मामले सामने आ चुके हैं। जेएन.1 के मामले कर्नाटक और केरल में सबसे ज्यादा आए हैं।

Image

भारत मेें कोरोना के नए वैरिएंट जेएन.1 के आ चुके हैं 600 से ज्यादा मामले

Photo : PTI

Total JN.1 Cases: भारत में कोविड के नए मामले बढ़ते दिख रहे हैं। हाल के दिनों में कई रिकॉर्ड टूटे हैं। कोरोना के नए वैरिएंट जेएन.1 (JN.1) के कई मामले सामने आ चुके हैं। अब तक की मिली जानकारी के अनुसार भारत में जेएन.1 के कुल 619 मामले सामने आ चुके हैं।

कर्नाटक केरल में ज्यादा

न्यूज एजेंसी ANI को आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भारत के 12 राज्यों से कुल 619 जेएन.1 के मामले सामने आ चुके हैं। जेएन.1 के मामले कर्नाटक और केरल में सबसे ज्यादा आए हैं। कर्नाटक में 199 तो केरल में 148 जेएन.1 के मामले सामने आ चुके हैं।

पुणे में कहर

एचटी की एक रिपोर्ट के अनुसार पुणे जिले में 91 जेएन.1 कोविड संक्रमण के मामले दर्ज किए गए हैं, जो महाराष्ट्र में सबसे अधिक है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, महाराष्ट्र में राज्य के 12 जिलों में जेएन.1 संक्रमण के 110 मामले दर्ज किए गए हैं। इन 110 मरीजों में से इस नए उप-संस्करण से संक्रमित 91 मरीज पुणे जिले से हैं, इसके बाद ठाणे में 5, बीड में 3 और छत्रपति संभाजी नगर में 2 मरीज हैं।

भारत में कोरोना के मामले

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोरोना के कुल 760 मामले दर्ज हुए हैं। साथ ही दो लोगों की मौत भी हुई है। इसके साथ ही भारत में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 4,50,15,843 हो गई है। साथ ही सक्रिय मामले अब 4,423 हैं।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

UP: मदरसों में अब इंटर तक ही पढ़ाई, कामिल-फाजिल पाठ्यक्रम होंगे बंद, मौलाना शहाबुद्दीन ने पुनर्विचार की मांग उठाई

UP: मदरसों में अब इंटर तक ही पढ़ाई, कामिल-फाजिल पाठ्यक्रम होंगे बंद, मौलाना शहाबुद्दीन ने पुनर्विचार की मांग उठाई

आज की ताजा खबर, 6 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: सोनम वांगचुक बोले- मंत्रियों ने तोड़ा वादा...करणी सेना और नागपुर से उठे आरक्षण विरोधी स्वर, ईरान ने कहा, 'मोजतबा खामेनेई से संपर्क करना बेहद कठिन'

आज की ताजा खबर, 6 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: सोनम वांगचुक बोले- मंत्रियों ने तोड़ा वादा...करणी सेना और नागपुर से उठे आरक्षण विरोधी स्वर, ईरान ने कहा, 'मोजतबा खामेनेई से संपर्क करना बेहद कठिन'

'नेताओं ने मेरा भरोसा तोड़ दिया', सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात, 26 दिन के अनशन से जुड़ी है घटना

'नेताओं ने मेरा भरोसा तोड़ दिया', सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात, 26 दिन के अनशन से जुड़ी है घटना

कॉकरोच जनता पार्टी का राष्ट्रीय विस्तार, आशुतोष रांका ने नए रोडमैप और बड़े ऐलान के दिए संकेत, आज का दिन अहम

कॉकरोच जनता पार्टी का राष्ट्रीय विस्तार, आशुतोष रांका ने नए रोडमैप और बड़े ऐलान के दिए संकेत, आज का दिन अहम

'बांग्लादेश में पाकिस्तान की ISI को पूरी छूट मिली'...शेख हसीना के बेटे बोले- जेलों से छूटकर आतंकवादी आ रहे, भारत के लिए खतरा!

'बांग्लादेश में पाकिस्तान की ISI को पूरी छूट मिली'...शेख हसीना के बेटे बोले- जेलों से छूटकर आतंकवादी आ रहे, भारत के लिए खतरा!