Top News Today, 8 May 2023: मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर सभी मंत्रालयों से मांगी गई रिपोर्ट, राजस्थान में मिला लिथियम का अकूत भंडार; आज शाम तक की बड़ी और अहम खबरें

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated May 8, 2023, 06:03 PM IST

Top News Today, 8 May 2023: कर्नाटक में चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी पर बड़ा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भारत दौरे पर आए बिलावल ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के मुद्दों को छोड़कर बाकी सभी चीजों पर अपनी राय दी।

Top News Today, 8 May 2023 in Hindi: मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर सभी मंत्रालयों से रिपोर्ट मांगी गई है। पीएम मोदी ने सभी मंत्रालयों की रिपोर्ट मांगी है। राजस्थान में लिथियम का अकूत भंडार मिला है। इससे पहले जम्मू-कश्मीर में लिथियम का भंडार मिला था। भारत को लिथियम के इस भंडार से काफी फायदा हो सकता है। इन भंडारों की खोज लिथियम के लिए चीन पर भारत की निर्भरता को कम करने में मदद कर सकती है। भाजपा ने कर्नाटक के संदर्भ में ‘संप्रभुता’ शब्द का इस्तेमाल करने करने के लिए कांग्रेस की मान्यता रद्द करने की मांग की है। उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण के निकाय चुनाव के लिए चुनाव प्रचार जोरों पर है। 11 मई को होने वाले इस चुनाव के लिए ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखे हमले कर रहे हैं।

top news, top news today, news in hindi

आज शाम तक की बड़ी और अहम खबरें

देश की सत्ता पर काबिज मोदी सरकार को इसी महीने 9 साल पूरे हो रहे हैं, इस मौके पर सभी मंत्रालयों से उपलब्धियों का ब्यौरा एक तय फॉर्मेट में मांगा गया है, नौ मई तक सभी मंत्रालयों को यह ब्यौरा सबमिट करने को कहा गया है, मोदी सरकार आने से पहले क्या हालात थे और अब क्या सुधार हुआ, इसकी जानकारी भी मांगी गई है।

End of Feed