Top News Today, 19 May 2023: PM मोदी पहुंचे जापान, प्रभात गुप्ता हत्याकांड में अजय मिश्रा टेनी HC से भी बरी; आज शाम तक की बड़ी और अहम खबरें

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated May 19, 2023, 06:03 PM IST

Top News Today, 19 May 2023: ज्ञानवापी मस्जिद मामले में सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी है, जिसमें 'शिवलिंग' की कार्बन डेटिंग करने का आदेश दिया गया था। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेंलेस्की जी7 के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए हिरोशिमा आएंगे।

Top News Today, 19 May 2023: पीएम मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए जापान पहुंच गए हैं। पीएम मोदी जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के निमंत्रण पर जापान पहुंचे हैं। जी-7 में जापान, अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, कनाडा और इटली के साथ-साथ यूरोपीय संघ भी शामिल हैं। कई अन्य देशों को भी सम्मेलन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। जिनमें ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, भारत, इंडोनेशिया और दक्षिण कोरिया अतिथि देशों के रूप में सम्मेलन में भाग लेंगे। प्रभात गुप्ता हत्याकांड में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी समेत चार आरोपियों को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने बरी कर दिया है। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की याचिका को खारिज करते हुए निचली अदालत के उस फैसले को बरकरार रखा है, जिसमें उन्हें बरी किया गया था। आबादी के बोझ को कम करने के लिए देश में आठ नए शहरों को विकसित करने की योजना पर विचार किया जा रहा है। इससे अन्य शहरों से आबादी का बोझ कम होगा। पढ़ें आज शाम तक की बड़ी और अहम खबरें

top news, today news, hindi news

पढ़े आज शाम तक की बड़ी खबरें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन के लिए जापान के हिरोशिमा पहुंच गए हैं। जी-7 में जापान, अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, कनाडा और इटली के साथ-साथ यूरोपीय संघ भी शामिल हैं। कई अन्य देशों को भी सम्मेलन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है जिनमें ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, भारत, इंडोनेशिया और दक्षिण कोरिया अतिथि देशों के रूप में सम्मेलन में भाग लेंगे।

Prabhat Gupta Murder Case: प्रभात गुप्ता हत्याकांड में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी को बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने यूपी सरकार की उस अपील को खारिज कर दिया है, जिसमें उसने प्रभात गुप्ता हत्याकांड पर निचली अदालत की आदेश को चुनौती दी थी। निचली अदालत ने अजय मिश्रा टेनी को प्रभात गुप्ता हत्याकांड से बरी कर दिया था। यानि प्रभात गुप्ता हत्याकांड में अजय मिश्रा टेनी बरी हो गए हैं।

End of Feed