देश

Top News@2PM: तबाही मचाने के बाद बिपरजॉय पड़ा कमजोर...कश्मीर में 5 आतंकी ढेर, पढ़ें अहम खबरें

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jun 16, 2023, 01:01 PM IST

भागदौड़ भरी जिंदगी में शायद आप कई खबरों से चूक जाते हों, ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं आज दोपहर 2 बजे तक की प्रमुख खबरों का लेखा-जोखा। इसमें आप अब तक की बड़ी खबरों से रूबरू हो सकते हैं। पढ़ें आज के प्रमुख समाचार।

Image

News@2pm

Biparjoy Cyclone: बिपरजॉय चक्रवात ने गुजरात के तट पर पहुंचने के साथ ही बड़ी तबाही मचाई है। इसके चलते गुजरात के तटों पर जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त हुआ है। ट्रेनो की आवाजाही भी बुरी तरह प्रभावित हुई है। पश्चिम रेलवे ने बिपरजॉय चक्रवात के मद्देनजर अगले तीन दिन एहतियात के तौर पर कुछ और ट्रेन रद्द करने की गुरुवार को घोषणा की। भीषण चक्रवाती तूफान बिपरजॉय ने गुरुवार शाम को गुजरात के कच्छ तट पर दस्तक दी। पूरी खबर पढ़ें

Weather Update: दिल्लीवासियों को अगले कुछ दिनों में चिलचिलाती गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों ने चक्रवात बिपरजॉय के प्रभाव में राष्ट्रीय राजधानी में हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की भविष्यवाणी की है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, गुजरात तट पर चक्रवाती तूफान की लैंडफॉल प्रक्रिया गुरुवार शाम को शुरू हुई। निजी पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि दिल्ली में चक्रवात बिपरजॉय के प्रभाव के कारण हल्की बारिश होने की उम्मीद है। शहर में 18 और 19 जून को हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। पूरी खबर पढ़े

Kupwara Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने पांच आतंकियों को मार गिराया है। इन आतंकियों का नाता पाकिस्तान से बताया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) कश्मीर विजय कुमार ने कहा कि इलाके में तलाशी अभियान जारी है। कुपवाड़ा सेक्टर से कश्मीर में इस साल घुसपैठ की यह पहली बड़ी कोशिश है। ये भी पढ़ें

Nitish Kumar on Jitan Ram Manjhi: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हां उन्होंने जीतन राम मांझी से कहा था कि या तो 'हम' का विलय करिए या अलग हो जाइए। जीतन राम मांझी ने अलग होने का फैसला किया। सीएम नीतीश कुमार ने चुप्पी तोड़ी और कहा कि जीतन राम मांझी की पार्टी सरकार में नहीं है, अच्छा ही हुआ। अगर वो हमारे साथ होते तो बीजेपी को एक एक बात बताते। सभी लोग जानते हैं कि वो बीजेपी के नेताओं से लगातार मिल रहे थे और हमारे साथ भी बने हुए थे। ये भी पढ़ें

Abdur Razzak: पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक ने सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग को लेकर खुलासा किया है कि पाकिस्तान टीम सचिन से ज्यादा वीरेंद्र सहवाग को लेकर प्लानिंग करती थी। आपको बता दें कि सहवाग का रिकॉर्ड पाकिस्तान के खिलाफ शानदार रहा है। इसके अलावा उन्होंने गेंदबाज का भी नाम लिया जिसकी तैयारी पाकिस्तान के बल्लेबाज किया करते थे। ये भी पढ़ें

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article