देश

Top News @2PM 12 April 2023: भारत के सबसे बुजुर्ग अरबपति का निधन, बठिंडा सैन्य स्टेशन पर फायरिंग; पढ़ें आज के प्रमुख समाचार

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Apr 12, 2023, 12:48 PM IST

Top News Headlines Today in Hindi, Aaj ki Taza Khabar 12 April 2023: भागदौड़ भरी जिंदगी में शायद आप कई खबरों से चूक जाते हों, ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं आज दोपहर 2 बजे तक की प्रमुख खबरों का लेखा-जोखा। पढ़ें आज के प्रमुख समाचार।

Image

आज के प्रमुख समाचार

Photo : Times Now Digital

Top Headlines @2PM: भारत के सबसे बुजुर्ग अरबपति केशुब महिंद्रा का आज निधन हो गया। वह 99 साल के थे। हाल ही में फोर्ब्स ने भारत के सबसे अमीर लोगों की सूची जारी की थी, उसमें केशुब महिंद्रा का नाम भी शामिल था। इसके अलावा पंजाब के बठिंडा के मिलिट्री स्टेशन पर सुबह फायरिंग की घटना हुई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा उमेश पाल हत्याकांड में अतीक अहमद की आज कोर्ट में पेशी होनी है। प्रयागराज पुलिस अतीक को साबरमती जेल से प्रयागराज ला रही है। आगे पढ़ें आज के प्रमुख समाचार...

बठिंडा के सैन्य स्टेशन में फायरिंग

पंजाब के बठिंडा के मिलिट्री स्टेशन में आज सुबह फायरिंग की घटना हुई। इसमें चार लोगों की मौत हुई है। भारतीय सेना के दक्षिण पश्चिमी कमान ने कहा कि बुधवार सुबह बठिंडा सैन्य स्टेशन के अंदर गोलीबारी की घटना की सूचना मिली थी। स्टेशन की क्विट रिएक्शन टीम को सक्रिय कर दिया गया। इलाके की घेराबंदी कर सील कर दिया गया है। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है। चार लोगों की मौत हुई है। पढ़ें पूरी खबर...

उमेश पाल हत्याकांड में अतीक की पेशी आज

मेश पाल हत्याकांड के बाद जब उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में माफियाओं को मिट्टी में मिलाने की बात कही तो विपक्ष नाराज हो गया। सीएम योगी की भाषा को लेकर कई तरह के सवाल उठने लगे। हालांकि, उनका यह भाषण माफियाओं के दिलों में घर जरूर कर गया। 1300 किलोमीटर दूर गुजरात की साबरमती जेल में बंद माफिया अतीक अहमद और बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी के भी कान खड़े हो गए, क्योंकि वे यह जानते थे कि कि सीएम योगी इससे पहले भी कई माफियाओं को जमींदोज कर चुके थे। पढ़ें पूरी खबर...

राजस्थान को वंदे भारत की सौगात

राजस्थान को पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मिलने जा रही है। इस ट्रेन को अजमेर से दिल्ली कैंट के बीच चलाया जाएगा। इस सेवा के शुरू किए जाने से पहले देश के अलग अलग हिस्सों में 13 वंदे भारत ट्रेनें चलाई जा रही हैं। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पीएम नरेंद्र मोदी इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इस ट्रेन के चलने की वजह से राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर पहुंचना आसान हो जाएगा। इसके साथ ही इलाके के सामाजिक और आर्थिर विकास पर भी सकारात्मक असर पड़ेगा। पढ़ें पूरी खबर...

चेन्नई और राजस्थान की प्लेइंग इलेवन में हो सकता है बदलाव

आईपीएल के 17वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा। दोनों ही टीम जीत कर यहां पहुंची है। चेन्नई ने जहां पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम को 7 विकेट से पटखनी दी है तो वहीं राजस्थान की टीम को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 57 रन से बड़ी जीत मिली थी। पढ़ें पूरी खबर...

भारत के सबसे बुजुर्ग अरबपति का निधन

महिंद्रा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन केशुब महिंद्रा का 99 साल की उम्र में देहांत हो गया है। हाल में फोर्ब्स ने भारत के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट जारी की थी जिसमें देश के सबसे बुजुर्ग अरबपति केशुब महिंद्रा बने थे। केशुब महिंद्रा 16.4 बिलियन डॉलर रेवेन्यू वाले महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के सेवामुक्त चेयरमैन थे। पढ़ें पूरी खबर...
प्रांजुल श्रीवास्तव
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article