Top News Today, 1 May 2023: केदारनाथ/बद्रीनाथ में बारिश, रोकी गई चारधाम यात्रा, BJP का केजरीवाल के घर के बाहर अनिश्चितकालीन धरना ; पढ़ें बड़ी खबरें

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated May 1, 2023, 05:52 PM IST

Top News Headlines Today in Hindi, Aaj ki Taza Khabar 1 May 2023: पढ़िए आज शाम 7 बजे तक के प्रमुख समाचार... बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में लगातार हो रही बारिश के चलते एहतियातन चार धाम यात्रा को रोक दिया गया है वहीं छत्तीसगढ़ में 58 फीसदी आरक्षण के खिलाफ HC के फैसले पर SC ने रोक लगाई।

News@7 PM on 1 May 2023

पढ़ें आज की बड़ी खबरें

Top News Today, 1 May 2023: भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आधिकारिक आवास परिसर में 45 करोड़ रुपये के खर्च से किए गए सौंदर्यीकरण को लेकर हुए विवाद के बाद सोमवार को उनके आवास के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। फिल्म 'दि केरल स्टोरी' को लेकर सियासी विवाद गर्मा गया है। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने इसके निर्माताओं पर निशाना साधा है, कहा कि ये लोग फिल्म के जरिए 'लव जिहाद' का मुद्दा उठाकर सूबे को धार्मिक अतिवाद के केंद्र के रूप में पेश करने से जुड़े संघ परिवार के एजेंडे का प्रचार कर रहे हैं। उमेश पाल हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। हत्याकांड में शामिल सभी लोगों के कोड नेम तय किए गए थे। जेल में बंद माफिया अतीक अहमद ने ही सभी को कोड नेम दिए थे, पढ़िए, आज के अहम समाचार:-

बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी प्रशासन के साथ ही यात्रियों के लिए भी मुसीबत बन गई है। यहां मौसम तीर्थयात्रियों की कड़ी परीक्षा ले रहा है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार को ब्रदीनाथ और केदारनाथ धाम में भारी बर्फबारी और बारिश हुई, जिसके बाद एहतियातन चार धाम यात्रा को रोक दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, यात्रियों को श्रीनगर में रोका गया है।

End of Feed