देश

Char Dham Yatra 2023: बद्रीनाथ-केदारनाथ में 7 दिन तक कैसा रहेगा मौसम, जाने से पहले जरूर पढ़ें IMD की भविष्‍यवाणी

Kedarnath Weather Update in May First Week 2023 : गंगोत्री,बद्रीनाथ समेत चारों धामों में इन दिनों तेज बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी है। इन्‍हीं कारणों से धामों में ठंड भी मुसीबत का पर्याय बनती नजर आ रही है।

Image

केदारनाथ में जमकर बर्फबारी हो रही है।

Photo : ANI

Kedarnath Weather Update in May First Week 2023 : चार धाम यात्रा पर गए हुए तीर्थ यात्रियों के लिए तेज बारिश और बर्फबारी दोनों ही बड़ी चुनौती बने हुए हैं। इस बीच भी श्रद्धालुओं का उत्‍साह कम नहीं हो रहा है। हालांकि प्रशासन ने बिगड़ते हुए मौसम को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से यात्रा को श्रीनगर में ही रोक दिया है। मौसम विभाग के साथ स्‍थानीय प्रशासन भी आने वाले सभी यात्रियों से सतर्कता बरतने की अपील कर रहा है। बता दें कि आने वाले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, केदारनाथ धाम में मौजूद भीड़ को देखते हुए तीन मई तक रजिस्‍ट्रेशन भी बंद कर दिए गए हैं। IMD का कहना है कि आने वाले सात दिन चार धाम की यात्रा को प्रभावित करेंगे इसलिए वहां जाने वाले यात्री सतर्कता का विशेष ध्‍यान रखें।

चारों धामों में नहीं रुक रही बारिश

गंगोत्री,बद्रीनाथ समेत चारों धामों में इन दिनों तेज बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी है। इन्‍हीं कारणों से धामों में ठंड भी मुसीबत का पर्याय बनती नजर आ रही है। केदारनाथ धाम में सोमवार को भी काफी बर्फबारी हुई। इस दौरान मंदिर को बर्फ की सफेद चादर से ढका हुआ देखा गया। पिछले 12 दिनों से लगातार केदारनाथ धाम में बारिश हो रही है, जिससे श्रद्धालुओं को काफी दिक्‍कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने अभी एक हफ्ते तक केदारनाथ धाम में मौसम और बिगड़ने का पूर्वानुमान जताया है।

केदारनाथ के लिए रजिस्‍ट्रेशन बंद

केदारनाथ धाम में पिछले 12 दिनों से बारिश अनवरत रूप से जारी है। जिसे देखते हुए पर्यटन विभाग ने पंजीकरण बंद कर दिए हैं। पहले नए पंजीकरण पर 30 अप्रैल तक रोक लगाई गई थी, लेकिन बिगड़ते हुए मौसम को देखकर इसे चार मई तक बढ़ा दिया गया है। केदारनाथ धाम में भक्‍तों की भीड़ को कंट्रोल करने का प्रयास जारी है। गौरतलब है कि एक मई तक 30 हजार से ज्‍यादा भक्‍तों ने रजिस्‍ट्रेशन कराया था।

केदारनाथ में अगले सात दिन यूं रहेगा मौसम

  • 01 मई : सोमवार को अधिकतम तापमान 04 डिग्री और न्‍यूनतम तापमान -1 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। तेज बारिश और बर्फबारी जारी रह सकती है। वहीं, आर्द्रता का स्‍तर 100% रहेगा।
  • 02 मई : मंगलवार को अधिकतम तापमान 05 डिग्री और न्‍यूनतम तापमान -1 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। तेज बारिश और बर्फबारी जारी रह सकती है। वहीं, आर्द्रता का स्‍तर 98% रहेगा।
  • 03 मई : बुधवार को अधिकतम तापमान 04 डिग्री और न्‍यूनतम तापमान -3 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। तेज बारिश और बर्फबारी जारी रह सकती है। वहीं, आर्द्रता का स्‍तर 97% रहेगा।
  • 04 मई : गुरुवार को अधिकतम तापमान 03 डिग्री और न्‍यूनतम तापमान -3 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। तेज बारिश और बर्फबारी जारी रह सकती है। वहीं, आर्द्रता का स्‍तर 95% रहेगा।
  • 05 मई : शुक्रवार को अधिकतम तापमान 04 डिग्री और न्‍यूनतम तापमान -3 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बारिश से राहत मिल सकती है और बर्फबारी जारी रहने की आशंका है। वहीं, आर्द्रता का स्‍तर 86% रहेगा।
  • 06 मई : शनिवार को अधिकतम तापमान 05 डिग्री और न्‍यूनतम तापमान -4 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। तेज बारिश और बर्फबारी जारी रह सकती है। वहीं, आर्द्रता का स्‍तर 89% रहेगा।
  • 07 मई : रविवार को अधिकतम तापमान 05 डिग्री और न्‍यूनतम तापमान -2 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। तेज बारिश और बर्फबारी जारी रह सकती है। वहीं, आर्द्रता का स्‍तर 85% रहेगा।
आपको बताते चलें कि, मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। चार धाम की यात्रा पर जाने वाले सभी श्रद्धालुओं को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मौजूदा भीड़ को देखते हुए प्रशासन आने वाले यात्रियों को रोकने की अपील भी कर रहा है।
Shaswat Gupta
शाश्वत गुप्ताauthor

पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्‍युनिकेशन से Advance PG डिप्लोमा करने के बाद मीडिया जगत में दस्तक दी। 2019 में दैनिक जागरण से पत्रकारीय जीवन का आरंभ हुआ। इसके बाद जागरण न्‍यू मीडिया, दैनिक भास्‍कर और इंडिया टीवी में सेवाएं दीं। अप्रैल 2023 से टाइम्‍स नाउ नवभारत (https://www.timesnowhindi.com/) के साथ यह सफर अनवरत‍ जारी है। परंपरागत मीडिया से प्रारंभ हुआ करियर अब आधुनिक यानी डिजिटल मीडिया तक पहुंच चुका है। ग्राउंड रिपोर्टिंग से शुरू हुई यह यात्रा लोकल/हाइपरलोकल डेस्‍क, प्रादेशिक डेस्‍क, सोशल मीडिया डेस्‍क, नेशनल डेस्‍क से अब वायरल डेस्‍क तक पहुंच चुकी है। करीब साढ़े चार साल के इस करियर में अविस्‍मरणीय अनुभव रहे हैं। दैनिक जागरण में पहली पारी के दौरान बिकरू कांड जैसी बड़ी और ज्‍वलन्‍त घटना की कवरेज करने का अवसर मिला। प्रिंट मीडिया और डिजिटल मीडिया दोनों ही मंचों पर बेहतरीन ढंग से खबर का प्रस्‍तुतिकरण किया। प्रिंट मीडिया की प्रादेशिक डेस्‍क पर कार्य करते हुए कानपुर सिटी, कानपुर देहात, इटावा, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, फतेहपुर, औरैया, जालौन, उन्‍नाव, फर्रुखाबाद और कन्‍नौज संस्‍करण की जिम्‍मेदारी संभाली। इन सभी डेस्‍क का कार्य निष्‍पादित करते हुए हर ब्रेकिंग खबर का प्रिंट व डिजिटल दोनों माध्‍यमों में बेहतरीन प्रस्‍तुतिकरण किया। तत्‍पश्‍चात् जागरण न्‍यू मीडिया के हाइपरलोकल सेक्‍शन की लॉन्चिंग में यूपी टीम के सक्रिय सदस्‍य रहे। 2019 से लेकर 2022 तक कोरोना की तीनों लहरों की कवरेज की। इस दौरान लॉकडाउन और ऑक्‍सीजन संकट से ऊपजे हालात पर कई स्‍टोरीज कीं। उत्‍तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2021 में अलग-अलग दिनों में होने वाली अलग-अलग स्‍थानों की वोटिंग, काउंटिंग और रिजल्‍ट से जुड़ी खबरों को पाठकों तक बखूबी पहुंचाया। इस दौरान खबरों की प्‍लानिंग, लाइव ब्‍लॉग लाइव करने के साथ मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर मिला। 2021 में माफिया मुख्‍तार अंसारी की बांदा जेल में वापसी पर भी प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर कवरेज की। ढाई साल में उत्‍तर प्रदेश के अंदर हुई इस उथल-पुथल के बाद कन्‍नौज के पियूष जैन कांड की खबर को ब्रेक किया। इस केस में रेग्‍युलर कवरेज करने के अलावा कई एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरीज करने का मौका भी मिला। तत्‍पश्‍चात् कानपुर मेट्रो से जुड़े कार्यों की कवरेज कर औपचारिक तौर पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दौरे और प्रथम कॉरिडोर के उद्घाटन की कवरेज करने के साक्षी रहे। उतार-चढ़ाव से भरा डिजिटल मीडिया का यह पहला अनुभव काफी शानदार रहा और बेहतरीन कवरेज से यूपी टीम में कानपुर सेक्‍शन को दूसरा सर्वाधिक Pageviews वाला सेक्‍शन बनाने में योगदान दिया। दैनिक भास्‍कर (DB Digital) के साथ उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भगवा लहर के साक्षी रहे। डिजिटल मीडिया के दूसरे पड़ाव में प्रदेश की चुनावी सरगर्मी को भांपने का अवसर मिला। इसके साथ-साथ उत्‍तर प्रदेश की सैकड़ों तहसील, ब्‍लॉक व गांव इत्‍यादि की दैनिक खबरों का नियोजन कर उन्‍हें फ्लैश करने की जिम्‍मेदारी का निर्वाह किया। दूसरे पड़ाव में उत्‍तर प्रदेश के ग्रामीण परिवेश को खबरों के लिहाज से करीने से समझा और स्‍थानीय क्षेत्रों की समस्याओं को बड़े स्‍तर तक पहुंचाने का काम किया। विधानसभा चुनाव की छोटी-बड़ी खबरों को ब्रेक करने के साथ-साथ ऑब्‍जर्वेशन आधारित मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर भी मिला।इंडिया टीवी में समाचार लेखन और प्रस्‍तुतिकरण का एक नया अनुभव प्राप्‍त करने का सौभाग्‍य मिला। यू-ट्यूब की दुनिया में खबरों के महत्‍व, लेखन और प्रासंगिकता को समझने का अवसर मिला। जिसके बाद पंजाबी गायक स‍िद्धू मूसेवाला मर्डर केस और महाराष्‍ट्र के सियासी संकट की खबर को ब्रेक किया। यूपी में निर्माणाधीन एक्‍सप्रेस-वे पर वीडियो पैकेज बनाकर दर्शकों के सम्‍मुख यूट्यूब ओरिएंटेड एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरी पेश की। राजू श्रीवास्‍तव-मुलायम सिंह यादव का निधन, श्रद्धा वाल्‍कर मर्डर केस, जोशीमठ की प्राकृतिक आपदा और द्रौपदी मुर्मू के राष्‍ट्रपति बनने के सफर पर कई वीडियो और उनकी LIVE स्‍ट्रीमिंग करने का मौका मिला। इनके अलावा साल 2022 में हुए गुजरात और हिमाचल प्रदेश के व‍िधानसभा चुनाव एवं दिल्‍ली एमसीडी चुनाव से जुड़े वीडियो पर खबरों की कवरेज (यू-ट्यूब पर), लाइव स्‍ट्रीमिंग की। चैनल के शो 'आप की अदालत' की री-लॉन्चिंग पर टीम के साथ को-ऑर्डिनेशन से लाइव स्‍ट्रीमिंग और वीडियो पैकेजिंग का अनुभव प्राप्‍त किया। इसके बाद माफिया अतीक अहमद की साबरमती जेल से वापसी और उसके बेटे के एनकाउंटर पर आधारित वीडियोज़ को बेहतरीन इमेज-कंटेंट क्रिएशन के साथ पब्लिश किया। कोई भी खबर न रुके, न छूटे, न चूके...इसी उद्देश्‍य के साथ विविधता से परिपूर्ण इस यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं।

और पढ़ें
End of Article