देश

Top News @2PM 05 May 2023: शरद पवार को लेकर एनसीपी में घमासान, जापान में भूकंप के तेज झटके, पढ़ें आज की बड़ी खबरें

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated May 5, 2023, 01:00 PM IST

Top News Headlines Today in Hindi, Aaj ki Taza Khabar 05 May 2023: भागदौड़ भरी जिंदगी में शायद आप कई खबरों से चूक जाते हों, ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं आज दोपहर 2 बजे तक की प्रमुख खबरों का लेखा-जोखा। पढ़ें आज के प्रमुख समाचार।

Image

पढ़ें- आज की बड़ी खबरें

Top Headlines @2PM: जापान में भूकंप के तेज झटके महसूस किया गया है। रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.3 दर्ज की गई है। शरद पवार पर इस्तीफे के बाद से एनसीपी में घमासान जारी है। सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) फिर चर्चा में है। आज दिल्ली में चंद्र ग्रहण 5 मई 2023 की शुरुआत रात करीब 8 बजकर 45 मिनट पर होगी। जानें बिहार, पश्चिम बंगाल, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में चंद्र ग्रहण कितने बजे से कितने बजे तक रहेगा। नीचे डिटेल में पढ़ें आज 2 बजे तक खबरें:-

जापान में भूकंप के तेज झटके महसूस किया गया है। रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.3 दर्ज की गई है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार,मौसम एजेंसी ने कहा कि शुक्रवार को जापान के मध्य इशिकावा क्षेत्र में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया लेकिन सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई। भूकंप दोपहर 2:42 बजे, 10 किलोमीटर (6 मील) की गहराई पर आया था। पूरी खबर पढ़ें

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख शरद पवार ने दो दिन पहले पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। गुरुवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने नेता से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने का आग्रह करना जारी रखा। सूत्रों के मुताबिक पवार मानने को तैयार नहीं हैं। पूरी खबर पढ़ें

आज 5 मई 2023 को साल का पहला चंद्र ग्रहण लग रहा है। ये एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा जो रात 8 बजकर 45 मिनट से लगना शुरू होगा। ये ग्रहण 4 घंटे 15 मिनट लंबा होगा। इसकी समाप्ति देर रात 1 बजे होगी। चंद्र ग्रहण 2023 का सूतक सुबह 11 बजकर 45 मिनट से लेकर रात 1 बजे तक रहेगा। चंद्र ग्रहण भारत समेत पाकिस्तान, नेपाल, मॉरीशस, सिंगापुर, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, हिन्द महासागर, प्रशान्त महासागर में दिखाई देगा। चंद्र ग्रहण का दीदार आप खुली आंखों से कर सकेंगे क्योंकि सूर्य ग्रहण की तरह ये हमारी आंखों को नुकसान नहीं पहुंचाता है। पूरी खबर पढ़ें

यह किसी आश्चर्य से कम नहीं कि मई के महीने में पिछले चार दिन से एसी चलाने की जरूरत नहीं महसूस हो रही है। दरअसल पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बारिश हुई और उसकी वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अब वीकेंड पर दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज कैसा रहेगा उस पर नजर डालते हैं। पूरी खबर पढ़ें

मणिपुर में मेती और कूकी के बीच विवाद नया नहीं है। लेकिन मणिपुर हाईकोर्ट ने जब मेती समाज को ट्राइब कैटिगरी में सूचीबद्ध करने का फैसला दिया उसके बाद जमीनी स्तर माहौल गरम होने लगा था। इन सबके बीच हम आपको बताएंगे कि मेती-कूकी विवाद क्या है। पूरी खबर पढ़ें

ब्रह्मांड में समय-समय पर अलौकिक और विचित्र घटनाएं होती रहती हैं। अंतरिक्ष में हाल ही में हुई एक और घटना ने वैज्ञानिकों को चौंकाने के साथ-साथ उन्हें हैरत में डाल दिया है। दरअसल, एक तारा बृहस्पति जैसे बड़े आकार वाले एक ग्रह को निगल गया है। ग्रह को निगलने वाला यह सितारा सूरज के आकार का है। पूरी खबर पढ़ें

ई-कॉमर्स यूनिकॉर्न Meesho दूसरे दौर की छंटनी करने जा रही है। इसके तहत कंपनी 251 कर्मचारियों को पिंक स्लिप थमाएगी। इस छंटनी के जरिए कंपनी अपने कुल कर्मचारियों की संख्या में 15 फीसदी कटौती करेगी। पूरी खबर पढ़ें

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

RTI से खुलासा: दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों के आवासों की मरम्मत पर 1 साल में खर्च हुए रिकॉर्ड ₹92.35 करोड़, 12 साल में 547 करोड़ रुपये

RTI से खुलासा: दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों के आवासों की मरम्मत पर 1 साल में खर्च हुए रिकॉर्ड ₹92.35 करोड़, 12 साल में 547 करोड़ रुपये

रसोई का बजट बिगाड़ेगा प्याज: बारिश से फसल खराब, दाम ₹100 तक पहुंचने की आशंका

रसोई का बजट बिगाड़ेगा प्याज: बारिश से फसल खराब,  दाम ₹100 तक पहुंचने की आशंका

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती