Top News @ 2PM, 23 May 2023: पहले दिन 2,000 के नोट बदलने को कुछ शाखाओं में लगीं छोटी कतारें, केजरीवाल करेंगे ममता से मुलाकात

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated May 23, 2023, 02:13 PM IST

Top News @ 2PM, 23 May 2023: इस बीच, गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने कहा कि संभवत: अपना अंतिम इंडियन प्रीमियर लीग टूर्नामेंट खेल रहे करिश्माई महेंद्र सिंह धोनी से मनमुटाव रखने के लिये किसी को भी शैतान बनना होगा। चेन्नई सुपरकिंग्स और गुजरात टाइटंस मंगलवार को यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में पहला क्वालीफायर खेलेंगे। पंड्या ने इस बीच इस मिथक को भी खारिज कर दिया कि भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक धोनी गंभीर व्यक्ति हैं।

Top News @ 2PM, 23 May 2023: देश की कुछ बैंक शाखाओं में 2,000 रुपये के नोटों को छोटे मूल्य वर्ग के नोटों से बदलने के पहले दिन मंगलवार को छोटी कतारें देखी गईं। बैंक शाखाएं सुबह जब खुलीं तो नोट बदलने के लिए कोई खास भीड़ नहीं देखी गई। महानगरों में निजी क्षेत्र के बैंकों की शाखाओं में सामान्य रूप से कारोबार हुआ। सार्वजनिक क्षेत्र के एक बैंक के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि फिलहाल बहुत अधिक भीड़ नहीं देखी गई है, क्योंकि नोट बदलने के लिए चार महीने का समय है और 2,000 रुपये की मुद्रा भी चलन में अपेक्षाकृत कम है। पिछली बार 2016 में हुई नोटबंदी से अलग इस बार 2,000 रुपये के नोट कानूनी रूप से वैध बने हुए हैं।

News @ 2PM 23 May 2023

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मंगलवार को कोलकाता में पश्चिम बंगाल की अपनी समकक्ष ममता बनर्जी से मुलाकात कर सकते हैं। राज्य की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि ममता से मुलाकात के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी केजरीवाल से साथ होंगे। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल राष्ट्रीय राजधानी में प्रशासनिक सेवाओं के नियंत्रण पर अध्यादेश को लेकर केंद्र के खिलाफ अपनी सरकार की लड़ाई में विपक्षी दलों का समर्थन हासिल करने की कोशिशों में जुटे हैं। पढ़ें, आज दोपहर तक की बड़ी और अहम खबरें:

End of Feed