देश

Morbi Bridge Collapse:'कल भाजपा को गुजरात में तगड़ा झटका लगेगा', मोरबी पुल गिरने से पहले AAP नेता का ट्वीट वायरल, हादसा या साजिश?

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 31, 2022, 04:43 PM IST

AAP neta Naresh Balyan viral tweet: गुजरात के मोरबी में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ जब मोरबी केबल ब्रिज टूट गया और इस हादसे में 134 लोगों की अभी तक नदीं में डूबने से जान चली गई है। इसे लेकर साजिश की बातें भी सामने आ रही हैं।

Image

हादसे को लेकर साजिश की बातें भी सामने आ रही हैं,

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
मोरबी शहर में मच्छु नदी पर केबल पुल हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 134 हुई
केबल पुल हादसे को लेकर साजिश होने की बातें भी सामने आ रही हैं
बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने आम आदमी पार्टी के विधायक के ट्वीट को लेकर उठाए सवाल

AAP neta Naresh Balyan viral tweet on Morbi Bridge Collapse: गुजरात के मोरबी शहर में मच्छु नदी पर केबल पुल हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर सोमवार को 134 हो गई। गुजरात पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बचाव अभियान जारी है। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी कई एजेंसियों द्वारा चलाए जा रहे बचाव अभियान पर नजर रखने के लिए रात भर मोरबी में रहे।

NDRF के पांच दल, राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) के छह दल, वायु सेना का एक दल, सेना की दो टुकड़ियां तथा भारतीय नौसेना के दो दलों के अलावा स्थानीय बचाव दल तलाश अभियान में शामिल हैं। तलाश अभियान रात भर चला, जो अब भी जारी है।

हादसे को लेकर साजिश की बातें भी सामने आ रही हैं

मोरबी ब्रिज हादसे को लेकर बीजेपी आम आदमी पार्टी के नेताओं पर आरोप लगा रही है, बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बालियान द्वारा 28 अक्टूबर को किए एक ट्वीट को मोरबी केबल पुल से जोड़ते हुए तमाम सवाल खड़े किए हैं।

वहीं महाराष्ट्र में बीजेपी विधायक रामकदम ने भी कहा है कि- ये हादसा है या षड्यंत्र? गौर हो कि आम आदमी पार्टी के नेताओं के बयान मोरबी हादसे के एक दिन पूर्व आते है यह जांच का विषय है। बीजेपी विधायक ने कहा कि गुजरात सरकार आप नेता नरेश बाल्यान और निखिल सवानी के बयान का संज्ञान ले।

क्षमता से अधिक लोग इस पुराने पुल पर चले गए

गौर हो कि संडे शाम करीब साढ़े 6 बजे हादसा उस समय हुआ जब क्षमता से अधिक लोग अचानक इस 150 साल पुराने पुल पर चले गए पुल पर लोगों का दबाव बढ़ते ही पूरा का पूरा पुल मच्छु नदी में समा गया और भारी अफरातफरी मच गई थी। जब पुल टूटा तो उस समय स्थानीय लोगों के अलावा नजदीकी शहरों और गांवों के लोग भी पुल पर मौजूद थे। दीपावली की छुट्टी और रविवार होने के कारण पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहे इस पुल पर काफी भीड़ थी।

जब पुल टूटा तो लोग एक-दूसरे के ऊपर गिरे

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हादसे से पहले कुछ लोगों को पुल पर कूदते और उसके बड़े तारों को खींचते हुए देखा गया। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि पुल उस पर 'लोगों की भारी भीड़' के कारण टूट कर गिर गया हो। उन्होंने बताया कि जब पुल टूटा तो लोग एक-दूसरे के ऊपर गिरे। कई लोगों को अपने आप को नदी में गिरने से बचाने के लिए पुल के एक छोर से लटके हुए भी देखा गया। पुल टूटने के बाद उसका एक हिस्सा नदी में लटक गया।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article