देश

'आज की नई दुनिया को एक नए संयुक्त राष्ट्र की जरूरत...', ऐसा क्यों बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह?

International Conference of Chief Justices: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को विश्व के मुख्य न्यायाधीशों के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में इस नई दुनिया के लिए एक नए संयुक्त राष्ट्र की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज की नई दुनिया को एक नए संयुक्त राष्ट्र और नई अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था की आवश्यकता है।

Image

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (फोटो साभार: @rajnathsingh)

Photo : Twitter

International Conference of Chief Justices: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को विश्व के मुख्य न्यायाधीशों के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में इस नई दुनिया के लिए एक नए संयुक्त राष्ट्र की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज की नई दुनिया को एक नए संयुक्त राष्ट्र और नई अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इजराइल-हमास, यूक्रेन-रूस और अफ्रीकी देशों में जारी संघर्षों में संयुक्त राष्ट्र से "अधिक मजबूत" भूमिका निभाने की उम्मीद है।

राजनाथ सिंह अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ में सिटी मोंस्टोरी स्कूल की ओर से आयोजित "विश्व के प्रधान न्यायधीशों का अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन" को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज दुनिया के विभिन्न हिस्सों में संघर्ष जारी हैं, जिनमें इजराइल-हमास संघर्ष, यूक्रेन-रूस युद्ध और सूडान समेत अफ्रीका के कई क्षेत्रों में जारी मानवीय संकट शामिल है।

राजनाथ सिंह ने कहा, "इन सब के बीच, हमें संयुक्त राष्ट्र से एक बहुत मजबूत भूमिका की उम्मीद थी, लेकिन हम ऐसा होता नहीं देख रहे हैं। ऐसा होता दिखना चाहिए था।” रक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि वैश्विक राजनीति की जटिलताओं, प्रमुख शक्तियों के प्रभाव और संस्थागत प्रक्रियाओं की धीमी गति के कारण ऐसा हो रहा है। उन्होंने कहा, "इन कारकों ने अक्सर संयुक्त राष्ट्र की शक्तियों पर सवाल उठाए हैं।”

राजनाथ सिंह ने कहा, "यह स्थिति तभी बदल सकती है जब हम संयुक्त राष्ट्र को पुन: उसके मूल उद्देश्य (शांति, न्याय व समान प्रतिनिधित्व) की ओर ले जाएं, जिसकी कल्पना इसकी स्थापना के समय की गई थी। उन्होंने कहा, "मुझे दृढ़ विश्वास है कि आज की नई दुनिया को एक नए संयुक्त राष्ट्र की आवश्यकता है।”

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 7 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: विधानसभा में DMK के आरोपों का जवाब देंगे CM विजय, नेतन्याहू बोले- ईरान में शासन का अंत करीब...सत्य निकेतन में इमारत गिरने पर ABVP, NSUI का विरोध

आज की ताजा खबर, 7 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: विधानसभा में DMK के आरोपों का जवाब देंगे CM विजय, नेतन्याहू बोले- ईरान में शासन का अंत करीब...सत्य निकेतन में इमारत गिरने पर ABVP, NSUI का विरोध

'बाय-बाय, पापा...ये मेरी जिंदगी है', पिता को फोन कर लड़की ने लगा दी चिनाब नदी में छलांग

'बाय-बाय, पापा...ये मेरी जिंदगी है', पिता को फोन कर लड़की ने लगा दी चिनाब नदी में छलांग

माता वैष्णो देवी के लिए हेलीकॉप्टर किराये में कितनी होने जा रही बढ़ोतरी? कांग्रेस ने उठाई श्रद्धालुओं के हक की आवाज

माता वैष्णो देवी के लिए हेलीकॉप्टर किराये में कितनी होने जा रही बढ़ोतरी? कांग्रेस ने उठाई श्रद्धालुओं के हक की आवाज

'भारत-फ्रांस संबंध नयी ऊंचाइयों पर पहुंचे'...पीएम मोदी ने पेरिस में स्वामीनारायण मंदिर के उद्घाटन समारोह में क्या-क्या कहा?

'भारत-फ्रांस संबंध नयी ऊंचाइयों पर पहुंचे'...पीएम मोदी ने पेरिस में स्वामीनारायण मंदिर के उद्घाटन समारोह में क्या-क्या कहा?

चीख-पुकार और मलबा... सत्य निकेतन में अबतक 5 छात्रों की मौत, CM ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश; जानें दिनभर का अपडेट

चीख-पुकार और मलबा... सत्य निकेतन में अबतक 5 छात्रों की मौत, CM ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश; जानें दिनभर का अपडेट