देश

गुजरात की चुनावी Pulse समझिए, Times Now नवभारत का सटीक और सबसे बड़ा 'ओपिनियन पोल'

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 3, 2022, 11:00 PM IST

Gujarat election opinion poll: Times Now नवभारत ने ये ओपिनियन पोल सर्वे एजेंसी ETG रिसर्च के साथ मिलकर किया। ये ओपिनियन पोल बताने वाला है कि गुजरात में अबकी बार क्या होने वाला है ?

गुजरात के चुनाव की तारीखें आज घोषित हो गईं। 1 दिसंबर और 5 दिसंबर को जनता वोट डालेगी और 8 दिसंबर को नतीजे आएंगे। 27 साल से गुजरात में BJP की सरकार है लेकिन अबकी बार वहां का जनादेश क्या होगा ?गुजरात की चुनावी Pulse समझने के लिए Times Now नवभारत ने सबसे सटीक और सबसे बड़ा ओपिनियन पोल किया है।

ये ओपिनियन पोल बताने वाला है कि गुजरात में अबकी बार क्या होने वाला है ?

2022 के आखिरी लेकिन सबसे दिलचस्प चुनावी Contest में क्या दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कोई Surprise देंगे ?

क्या कांग्रेस गुजरात में छुपा रुस्तम साबित होगी ?

और मोरबी पुल हादसे का गुजरात चुनाव पर क्या असर होगा ?

इस सर्वे में जिन सवालों में आंकड़ों का हिसाब-किताब है, उनका सैम्पल साइज है पच्चीस हजार पांच सौ (25500)... और सामाजिक मुद्दों वाले सवालों का सैम्पल साइज है सात हजार आठ सौ (7800)।

सर्वे में 60% सवाल टेलिफोन के जरिये पूछे गए हैं और 40% सवाल डोर टु डोर सर्वे के जरिये पूछे गए हैं।

सैम्पल साइज

_______

25500

(आंकड़े वाले सवालों पर)

सैम्पल साइज

_______

7800

(सामाजिक मुद्दों के सवालों पर)

सर्वे का तरीका

_______

60% टेलिफोन पर सर्वे

40% डोर टु डोर सर्वे

1. गुजरात में सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा किसे मानते हैं ?

A. महंगाई 43%

B. बेरोजगारी 28%

C. विकास 18%

D. मोदी फैक्टर 11%

2. गुजरात में मुकाबले को लेकर क्या कहेंगे ?

A. बीजेपी Vs AAP 54%

B. बीजेपी Vs कांग्रेस 10%

C. बीजेपी Vs कांग्रेस Vs AAP 16%

D. एकतरफा वोटिंग 20%

3. ज्ञानवापी, हिजाब विवाद जैसे मुद्दों का गुजरात चुनाव पर असर होगा ?

A. हां, बिल्कुल होगा 38%

B. नहीं, बिल्कुल नहीं 31%

C. कुछ इलाकों में असर 13%

D. कह नहीं सकते 18%

4. गोपाल इटालिया के हाल के विवादित बयान को कैसे देखते हैं ?

A. गुजरात की संस्कृति पर हमला 25%

B. बीजेपी विरोधी वोट के लिए 30%

C. सीधा अटैक की रणनीति 24%

D. APP के लिए सेल्फ गोल 21%

5 . दिल्ली में AAP सरकार के घोटालों के आरोप का गुजरात चुनाव पर असर ?

A. बीजेपी के पक्ष में बड़ा असर 36%

B. राजनीतिक बदला मानेंगे 27%

C. मामूली असर होगा 15%

D. कह नहीं सकते 22%

6. राजनीतिक पार्टियों के फ्री वाले चुनावी वादों पर क्या कहेंगे ?

A. वादे हैं वादों का क्या 32%

B. फ्री,सिर्फ जरूरतमंद को मिले 14%

C. महंगाई के दौर की जरूरत 37%

D. कह नहीं सकते 17%

7. गुजरात में बीजेपी लगातार क्यों जीत रही ?

A.विकास का मॉडल 45%

B. मजबूत संगठन 19%

C. कमजोर विपक्ष 27%

D. कहना मुश्किल 9%

8. गुजरात के मुस्लिम वोटर्स किसके साथ ?

A. विकास के साथ 29%

B. कांग्रेस -AAP में बंटेंगे 13%

C. AAP के साथ 34%

D. जो BJP को हराएगा 24%

9. AAP के एग्रेसिव कैंपेन से क्या होगा ?

A.बीजेपी के लिए बड़ी चुनौती 27%

B. कांग्रेस के लिए सिरदर्दी 28%

C. बीजेपी-कांग्रेस दोनों की चुनौती 22%

D. अभी कहना मुश्किल 23%

10. कांग्रेस के अब तक के गुजरात कैंपेन पर क्या कहेंगे ?

A. हार तय,मानकर बैठे हैं 37%

B. न नेता, न वोट 18%

C. आखिर में कैंपेन तेज करेंगे 21%

D. कन्फ्यूज हैं, किसे टारगेट करें 24%

11. गुजरात में OBC वोटर्स की पसंद (प्रतिशत में) ?

A. बीजेपी 48%

B. कांग्रेस 14%

C. AAP 31%

D. अपनी जाति के कैंडिडेट को 7%

12. गुजरात की महिलाओं की पसंदीदा पार्टी (प्रतिशत में) ?

A. बीजेपी 48%

B. कांग्रेस 12%

C. AAP 33%

D. कोई एक पार्टी नहीं 7%

13. सौराष्ट्र कच्छ में किस पार्टी को कितनी सीट( नंबर में ) ?

A. बीजेपी 31

B. कांग्रेस 12

C. AAP 10

D. OTHERS 1

14. उत्तर गुजरात में किस पार्टी को कितनी सीट ( नंबर में )

A. बीजेपी 23

B. कांग्रेस 5

C. AAP 4

D. OTHERS 0

15. सेंट्रल गुजरात में किस पार्टी को कितनी सीट ( नंबर में )

A. बीजेपी 47

B. कांग्रेस 10

C. AAP 4

D. OTHERS 0

16. दक्षिण गुजरात में किस पार्टी को कितनी सीट ( नंबर में )

A. बीजेपी 27

B. कांग्रेस 3

C. AAP 4

D. OTHERS 1

17. गुजरात में किस पार्टी को कितनी सीट ?

A. बीजेपी 125-130

B. कांग्रेस 29-33

C. AAP 20-24

D. OTHERS 1-3

18. गुजरात में किस पार्टी को कितना वोट प्रतिशत ?

A. बीजेपी 45%

B. कांग्रेस 21%

C. AAP 29%

D. OTHERS 5%

19. मोरबी में हैंगिंग ब्रिज टूटने की घटना को कैसे लेते हैं ?

A. प्रशासनिक लापरवाही 28%

B. राज्य सरकार की लापरवाही 3%

C. हादसा 18%

D. ये सभी 31%

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस

हरियाणा के रोहतक से बड़ी खबर, राम रहीम फिर आया जेल से बाहर, 21 दिनों की पैरोल मिली

हरियाणा के रोहतक से बड़ी खबर, राम रहीम फिर आया जेल से बाहर, 21 दिनों की पैरोल मिली

'पित्तृसत्ता खत्म' करने वाले बयान पर रिजिजू का सवाल, पूछा-'केवल हिंदुओं को टारगेट क्यों करते हैं राहुल गांधी?'

'पित्तृसत्ता खत्म' करने वाले बयान पर रिजिजू का सवाल, पूछा-'केवल हिंदुओं को टारगेट क्यों करते हैं राहुल गांधी?'