देश

बंगाल चुनाव से पहले ममता दीदी की 'TMC' को लगा झटका, राज्यसभा सांसद मौसम नूर की कांग्रेस में वापसी

Bengal Chunav 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC) को शनिवार को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब राज्यसभा सांसद मौसम नूर ने पार्टी को अलविदा कह कांग्रेस में वापसी की। 46 वर्षीय मौसम नूर 2009 से 2019 तक कांग्रेस की टिकट पर मालदा से दो बार लोकसभा सांसद रह चुकी हैं।

Image

राज्यसभा सांसद मौसम नूर की कांग्रेस में वापसी (फोटो साभार: @INCWestBengal)

Photo : Twitter

Bengal Chunav 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC) को शनिवार को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब राज्यसभा सांसद मौसम नूर ने पार्टी को अलविदा कह कांग्रेस में वापसी की।

क्या कुछ बोलीं मौसम नूर?

मौसम नूर का कहना है कि उन्होंने टीएमसी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है और राज्यसभा की सदस्यता भी छोड़ रही हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री गनी खान चौधरी के परिवार से ताल्लुक रखने वाली नूर ने कहा, "मैं कांग्रेस पार्टी को धन्यवाद देना चाहती हूं कि उन्होंने मुझे फिर से कांग्रेस में काम करने का मौका दिया। यह मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं पार्टी को मजबूत करने के लिए पूरा प्रयास करूंगी।" उन्होंने कहा, "बंगाल के लोग, खासकर मालदा के लोग कांग्रेस और उसकी धर्मनिरपेक्षता, विकास और शांति की विचारधारा में विश्वास करत हैं।"

कौन हैं मौसम नूर?

मौसम नूर, जिनका राज्यसभा सांसद के तौर पर कार्यकाल अप्रैल में समाप्त हो रहा है, उनके आगामी बंगाल विधानसभा चुनाव में मालदा सीट से उतरने की संभावना जताई जा रही है। 46 वर्षीय मौसम नूर 2009 से 2019 तक कांग्रेस की टिकट पर मालदा से दो बार लोकसभा सांसद रह चुकी हैं।

क्या चुनाव में अकेले उतरेगी कांग्रेस?

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने मौसम नूर की वापसी पर खुलकर मीडिया के सवालों का जवाब दिया। उन्होंने बंगाल चुनाव से जुड़े सवाल पर कहा कि कोई भी गठंबधन बने... कमजोर कांग्रेस का मतलब कमजोर गठबंधन और मजबूत कांग्रेस का मतलब मजबूत कांग्रेस... हमारा मकसद कांग्रेस को और मजबूत करना है। वक्त और जनता की भी यही मांग है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता की मांग है कि कांग्रेस और सेक्युलर फोर्स और मजबूत हो।

जयराम रमेश ने मौसम नूर का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में राजनीतिक मौसम बदल रहा है। रमेश ने कहा, "गनी खान चौधरी जी कांग्रेस पार्टी के महास्तंभ थे। इंदिरा गांधी जी उनका बहुत सम्मान करती थीं। गनी खान चौधरी जी ने कभी कोयला मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाली थी। मुझे खुशी है कि मौसम नूर जी की घर वापसी हुई है। "

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article