देश

TMC ने राज्यसभा के लिए 6 उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान, इनके नाम किए घोषित

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jul 10, 2023, 11:23 AM IST

तृणमूल कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए छह उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं, जानिए किसे-किसे दिया गया है टिकट।

Image

Mamata Banerjee

Photo : ANI

TMC Rajya Sabha Candidates: तृणमूल कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए छह उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। डेरेक ओ’ब्रायन, डोला सेन, साकेत गोखले, सुखेंदु शेखर रॉय, समीरूल इस्लाम और प्रकाश चिक बराइक को टिकट दिए गए हैं। डेरेक जहां अपनी सख्त बयानबाजी के लिए जाने जाते हैं, वहीं साकेत गोखले हाल ही में अपनी गिरफ्तारी को लेकर चर्चा में रह चुके हैं।

चुनाव आयोग का कहना है कि राज्यसभा की सीटों के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 13 जुलाई है। मतों की गिनती 24 जुलाई को होगी। गोवा की एक सीट पर चुनाव होगा। इस सीट से विनय डी तेंदुलकर 28 जुलाई को रिटायर हो जाएंगे।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article