देश

VIDEO: मैं क्या बताऊं वो कैसा बंदा था, इतना अच्छा...दिन में 5 बार नमाज पढ़ता था...जानिए आतंकी उमर की भाभी ने क्या-क्या बताया

टाइम्स नाउ नवभारत आतंकी उमर मोहम्मद के पुलवामा, कश्मीर स्थित घर पहुंचा और हमारे संवाददाता ने उसके परिजनों से बातचीत की। आतंकी उमर की भाभी ने इस दौरान क्या-क्या कहा, जानिए।

Umar Family members

आतंकी उमर के परिजनों से खास बातचीत

Mohd Umar Family in Kashmir: दिल्ली ब्लास्ट का मुख्य आरोपी डॉ. उमर उन नबी अपने कारनामे को लेकर सुर्खियों में है। उसे लेकर नए खुलासे हो रहे हैं और उसके जिंदा होने या मरने पर भी कयास लग रहे हैं। बताया जा रहा है कि उसने ही कार में धमाका किया था जिसमें उसकी मौत हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत आतंकी उमर के पुलवामा, कश्मीर स्थित घर पहुंचा और संवाददाता ने उसके परिजनों से बातचीत की। बातचीत में आतंकी उमर की भाभी ने बहुत कुछ बताया।

शुक्रवार को हुई थी फोन पर बात

इस बातचीत में उमर की भाभी मुजम्मिला ने कहा- वो (उमर) यहां आता था और कुछ देर या दिनभर बैठकर चला जाता था। फ्राइडे के दिन उससे फोन पर बात हुई थी, उसने कहा था कि तीन दिन बात एग्जाम है, मैं लाइब्रेरी में पढ़ने जाऊंगा, मैंने कहा- नहीं आप घर आ जाओ आपको कोई ढूंढ रहा है। किसी ने कहा है कि रेड पड़ी है। उसके ससुरालवालों ने फोन किया था कि घर पर रेड पड़ी है। हमने उससे कहा कि घर आ जाओ, उसने कहा कि तीन दिन के बाद आऊंगा। मैंने कहा कि कल ही आ जाओ सब परेशान हैं। फिर उसने कहा कि कल ही आ जाऊंगा।

पति, देवर और सास को लेकर गई पुलिस

इस सवाल पर कि वह कहां काम करता था, उमर की भाभी ने कहा- फरीदाबाद में प्रोफेसर के तौर पर काम करता था, इससे पहले यहां अनंतनाग में काम करता था, जीएमसी श्रीनगर में काम करता था। फिलहाल पुलिस मेरी सास, मेरे शौहर और देवर को ले गई। उन्होंने कहा कि दिल्ली में ब्लास्ट हुआ है, इन्हें ले जाना है। हमने कहा कि कल ही हम आ जाएंगे, हैंडओवर कर देंगे।

आपको लगता है कि इस तरह की एक्टिविटी में वो शामिल हो सकता है, उमर की भाभी ने कहा- मैं क्या बताऊं वो कैसा बंदा था, इमेजिन नहीं कर पाओगे। इतना अच्छा, नमाज पढ़ता था पांच बार। चार साल हो गए मेरी शादी को, उसने आंख उठाकर मेरी तरफ देखा भी नहीं है। बातें वो इतनी कम करता था, चाया, खाना, इससे ज्यादा नहीं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

लेटेस्ट न्यूज

सुहैल नाजिर भट्ट
सुहैल नाजिर भट्ट Author

सुहैल साहिल भट्ट को 8 साल का घाटी में रिपोर्टिंग का तजुर्बा है। राजनीति और कश्मीर के हर हलचल पर पैनी नजर।

... और देखें

End of Article