देश

राजस्थान में किसकी बनेगी सरकार? जानिए क्या कहता है कि Times Now Navbharat-ETG का ओपिनियन पोल

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 30, 2023, 08:16 AM IST

Times Now Navbharat ETG Opinion Poll On Rajasthan: राजस्थान में विधानसभा की 200 सीटें हैं। सर्वे के अनुसार इस चुनाव में भाजपा को 95-105 सीटें मिल सकती हैं जबकि कांग्रेस 91-101 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। खास बात यह है कि दोनों ही पार्टियों के बीच वोटों का मामूली अंतर 0.60 प्रतिशत रह सकता है। राज्य में अन्य दल 3 से छह सीटें जीत सकते हैं और उन्हें 15 फीसदी वोट मिल सकता है।

Times Now Navbharat ETG Opinion Poll On Rajasthan: साल के अंत में राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सभी बड़ी पार्टियां अपनी चुनावी रणनीति एवं उम्मीदवारों के नाम को अंतिम रूप दे रही हैं। राज्य में मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच है। इस बार जनता किसे मौका देने जा रही है, इसे लेकर टाइम्स नाउ नवभारत एवं ETG ने ओपिनियन पोल किया है। इस सर्वे के मुताबिक दोनों पार्टियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। इस बार चुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों को करीब 42 फीसदी वोट मिल सकता है।

अन्य दलों के खाते में जा सकती है 3 से 6 सीट

राजस्थान में विधानसभा की 200 सीटें हैं। सर्वे के अनुसार इस चुनाव में भाजपा को 95-105 सीटें मिल सकती हैं जबकि कांग्रेस 91-101 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। खास बात यह है कि दोनों ही पार्टियों के बीच वोटों का मामूली अंतर 0.60 प्रतिशत रह सकता है। राज्य में अन्य दल 3 से छह सीटें जीत सकते हैं और उन्हें 15 फीसदी वोट मिल सकता है।

क्षेत्रवार किसे कितनी सीटें मिल सकती हैं

  • राजस्थान के ढुंढाड़ क्षेत्र की अगर बात करें तो यहां भाजपा 27 से 29 सीटें जीत सकती है जबकि कांग्रेस के खाते में 28-30 सीटें जा सकती हैं।
  • मारवाड़ इलाके में भाजपा का प्रदर्शन कांग्रेस से बेहतर हो सकता है। यहां भगवा पार्टी 30-32 सीटें और कांग्रेस 27 से 29 सीटें जीत सकती है।
  • मेवाड़ इलाके में दोनों पार्टियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। यहां भाजपा और कांग्रेस दोनों को 20-22 सीटें मिलने का अनुमान है।
  • हाड़ौती इलाके में भाजपा को 8 से 10 सीटें मिल सकती हैं जबकि कांग्रेस के खाते में 7 से 9 सीटें जा सकती हैं।
  • शेखावाटी क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी 10 से 12 सीटों पर जीत मिल सकती है जबकि कांग्रेस 9-11 सीटें जीत सकती है।

गहलोत को भरोसा-जनता फिर देगी मौका

राजस्थान में इस समय कांग्रेस की सरकार है और अशोक गहलोत राज्य के मुख्यमंत्री हैं। सत्ता में दोबारा वापसी के लिए गहलोत ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। गहलोत को अपने कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों पर भरोसा है। उनका मानना है कि जनता उन पर फिर भरोसा जताते हुए उन्हें सरकार बनाने का मौका देगी। जबकि भाजपा का मानना है कि इस बार राजस्थान में उसकी सरकार बनेगी। अपनी चुनावी रैलियों में भाजपा भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था को लेकर लगातार गहलोत सरकार को घेर रही है। भाजपा जल्द ही राजस्थान के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा करेगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article