देश

टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन को ENBA लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, भारतीय टेलीविजन के क्षेत्र में योगदान के लिए हुए सम्मानित

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 31, 2024, 07:59 AM IST

ENBA Lifetime Achievement Award 2023: टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन ने कहा, जब मुझे टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप में शामिल किया गया था तो मुझे इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि मुझे लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड या इसी तरह का कोई सम्मान दिया जाएगा, क्योंकि हमेशा से मेरा विश्वास सिर्फ और सिर्फ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर ही रहा है।

Image

टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड 2023 से सम्मानित।

Photo : Times Now Digital

ENBA Lifetime Achievement Award 2023: टाइम्स ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर विनीत जैन को शनिवार को एक्सचेंज4मीडिया न्यूज ब्रॉडकास्टिंग अवार्ड्स (ENBA) की ओर से प्रतिष्ठित लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड 2023 से नवाजा गया। उन्हें यह सम्मान भारतीय टेलीविजन में समाचार के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान के लिए दिया गया। विनीत जैन को टाइम्स नाउ, ईटी नाउ, मिरर नाउ, टाइम्स नाउ नवभारत और ईटी नाउ स्वदेश जैसे चैनलों के साथ टाइम्स नेटवर्क की स्थापना में उनकी दूरदर्शी सोच और प्रभावशाली नेतृत्व क्षमता के लिए सम्मानित किया गया।

इस दौरान टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन ने कहा, जब मुझे टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप में शामिल किया गया था तो मुझे इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि मुझे लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड या इसी तरह का कोई सम्मान दिया जाएगा, क्योंकि हमेशा से मेरा विश्वास सिर्फ और सिर्फ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर ही रहा है। उन्होंने कहा, यह बहुत जल्दी आ गया है, अभी मुझे कई मील की दूरी तय करनी है।

'काम मेरे लिए हमेशा एक जुनून'

विनीत जैन ने कहा, काम मेरे लिए हमेशा एक जुनून रहा है और हमेशा रहेगा। इस अवॉर्ड के लिए एक्सचेंज4मीडिया को धन्यवाद, मैं इसके लिए बहुत आभारी हूं। उन्होंने कहा, मैं यह अवार्ड टाइम्स ग्रुप में हमारी टीम को समर्पित करने के साथ टाइम्स ग्रुप के विस्तार और विविधता लाने की मेरी यात्रा में अपने बड़े भाई समीर जैन के सहयोग को स्वीकार करना चाहता हूं। उन्होंने कहा, पिछले कई दशकों से समाचार समूह के दैनिक कामकाज को संभालने के साथ इसके चीफ कंटेंट अथॉरिटी के रूप में काम करने के बाद मैं भाग्यशाली महसूस कर रहा हूंं कि मैं इस ग्रुप को मीडिया के हर क्षेत्र में नंबर एक ब्रांड बनाने में सक्षम रहा।

'मीडिया और एजुकेशन इंडस्ट्री के लिए हमेशा समर्पित'

टाइम्स ग्रुप के एमडी ने कहा, मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि मैंने एक समाचार पत्र और पत्रिका को एक मीडिया समूह में बदल दिया। इसमें एफएम रेडियो, इंटरनेट, टीवी, आउटडोर मीडिया सहित अन्य भारत की सबसे बड़ी कंपनियां शामिल हैं। वास्तव में, उच्च और कार्यकारी शिक्षा में बड़े विस्तार के साथ टाइम्स ग्रुप भारत के प्रमुख मीडिया ग्रुप में से एक बन गया है। आज यह न केवल मीडिया में बल्कि ज्ञान के अन्य क्षेत्रों में भी मौजूद है। उन्होंने कहा, हमेशा से स्वतंत्र, निष्पक्ष, स्वतंत्र और मजबूत मीडिया में मेरा दृढ़ विश्वास रहा है। हमें मजबूत होने के लिए मजबूत बनना होगा। मैं जिस भी तरीके से संभव हो सके मीडिया और एजुकेशन इंडस्ट्री को मजबूत करने के लिए समर्पित हूं। बता दें, विनीत जैन ने बीसीसीएल को एक मल्टीमीडिया कंपनी में बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिसमें रेडियो मिर्ची, टाइम्स नेटवर्क, टाइम्स ओओएच, टाइम्स म्यूजिक, मूवीज (जंगली), ऑडियो ओटीटी (गाना) और फिल्मफेयर, फेमिना और ग्लोबल बिजनेस समिट जैसे कई नाम शामिल हैं।

विनीत जैन को मिल चुके हैं कई सम्मान

टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। इनमें कॉर्पोरेट एक्सीलेंस के लिए राजीव गांधी पुरस्कार और 2009 में भारतीय टीवी प्रसारण उद्योग में उनके योगदान के लिए इंडियन टेली अवार्ड शामिल हैं। इसके अलावा इम्पैक्ट पर्सन ऑफ द ईयर 2013, बॉम्बे मैनेजमेंट एसोसिएशन की ओर से एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर अवार्ड 2013, 2015 में इंटरनेशनल एडवरटाइजिंग एसोसिएशन (आईएए) की ओर से मीडिया पर्सन ऑफ द ईयर अवार्ड, इंडियन टेलीवीजन एकेडमी की ओर से Sterling Icon of Indian Entertainment Media, मीडिया में उत्कृष्टता के लिए Art Karat Award, AsiaOne ग्लोबल इंडियन ऑफ द ईयर 2018, भारतीय महानतम विकास पुरस्कार 2018-19, इम्पैक्ट डिजिटल पावर 100, 2020: बिजनेस लीडर्स, आईटीए हॉल ऑफ फ़ेम, 2020 जैसे अवॉर्ड्स शामिल हैं।

ENBA जूरी में शामिल रहे ये दिग्गज

बता दें, ENBA समारोह का 16वां संस्करण 30 मार्च को दिल्ली के द इंपीरियल होटल में आयोजित किया गया था। इसकी जूरी में सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायमूर्ति अर्जन कुमार सीकरी (सेवानिवृत्त), डॉ. अनुराग बत्रा, अध्यक्ष और प्रधान संपादक, एक्सचेंज4मीडिया और बिजनेसवर्ल्ड, आलोक मेहता, पूर्व अध्यक्ष, एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया, धनेंद्र कुमार, अध्यक्ष, कंपटीशन एडवाइजरी सर्विसेज, संदीप महाजन, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, गुडइयर इंडिया लिमिटेड, हर्ष राज़दान, सीईओ- साउथ एशिया Dentsu, रोहित ओहरी, ग्लोबल पार्टनर एफसीबी, सैयद ज़फ़र इस्लाम, पूर्व सदस्य, राज्य सभा, शाज़िया इल्मी, राष्ट्रीय प्रवक्ता बीजेपी, अनुराग भदौरिया, राष्ट्रीय प्रवक्ता, समाजवादी पार्टी और आईएमटी गाजियाबाद के निदेशक डॉ. विशाल तलवार शामिल रहे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article