देश

Manipur News: मणिपुर में तीन उग्रवादी गिरफ्तार, दो किशोर भी हिरासत में लिए गए

Manipur Militants News: बताया जा रहा है कि दोनों उग्रवादी जबरन वसूली की गतिविधियों में संलिप्त थे और वो वसूली के लिए आए थे उस समय ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

Manipur Militants News: मणिपुर के इंफाल पूर्व जिले में सुरक्षा बलों ने दो प्रतिबंधित संगठनों के तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया जबकि दो किशोरों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित ‘पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी ऑफ कांगलीपाक’ (पीआरईपीएके) के तीन सक्रिय कार्यकर्ताओं को केइराओ खुनोऊ क्षेत्र से पकड़ा गया, जिनमें से दो किशोर हैं जिनके खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई है।

अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी के दो कार्यकर्ताओं को रविवार को केइबी हेइकाक मापान अवांग लेइकाई क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी ने बताया कि दोनों उग्रवादी जबरन वसूली की गतिविधियों में संलिप्त थे और वे जिस दौरान वसूली के लिए आए थे उस समय ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि बिष्णुपुर जिले के शांतिपुर इलाके में नेपाली बस्ती में एक अन्य अभियान में सुरक्षा बलों ने दो राइफल, दो खाली मैगजीन, सात हैंडसेट, दो मोर्टार और अन्य सामान बरामद किया।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article