देश

परिवार की आंखों के सामने देखते ही देखते ढह गया 3 मंजिला आशियाना, देखें Live Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 20, 2023, 05:33 PM IST

Shimla House Collapsed: बारिश का मौसम चल रहा है ऐसे में हिमाचल प्रदेश के शिमला से एक तीन मंजिला मकान का देखते ही देखते जमींदोज होने का लाइव वीडियो सामने आया है।

हिमाचल प्रदेश के शिमला की तहसील ननखड़ी की बड़ोग पंचायत के पुनन गांव में एक तीन मंजिला मकान परिवार की आंखों के सामने ढह (Shimla House Collapsed) गया। बताते हैं कि प्रशासन की मुस्तैदी के चलते मकान गिरने के खतरे को भांपते हुए दो दिन पूर्व ही घर को खाली करवा दिया था, मकान गिरने का लाइव वीडियो सामने आया है।

तीन मंजिला घर में छह कमरे थे बताते हैं कि कई दिनों से मकान के आसपास पानी बहुत अधिक बह रहा था जिस कारण मकान खतरे में आ गया था और इसके गिरने का अनुमान जताया जा रहा था।

इसके बाद मालिक मकान ने समय रहते मकान को खाली कर दिया और अपने परिवार व घर के सामान को कहीं और ले गया था, इस हादसे में मकान मालिक की करीब 50 लाख से ज्यादा के नुकसान की बात कही जा रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article