देश

'यह त्योहार एकता और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक', पीएम मोदी ने ओणम और मिलाद उन नबी पर दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओणम और मिलाद-उन-नबी के पर्व पर शुक्रवार को लोगों को बधाई दी और अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि यह त्योहार एकता, आशा और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है।

Image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फोटो साभार: @BJP4India)

Onam Festival: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओणम के पर्व पर शुक्रवार को लोगों को बधाई दी और कहा कि यह त्योहार एकता, आशा और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है।

मोदी ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर किए गए एक पोस्ट में कहा कि सभी को ओणम की हार्दिक शुभकामनाएं। यह त्योहार सभी के लिए नई खुशियां, अच्छा स्वास्थ्य और प्रचुर समृद्धि लेकर आए।

ओणम केरल की कालातीत विरासत और समृद्ध परंपराओं को दर्शाता है। पीएम ने कहा- यह त्योहार एकता, आशा और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है। यह अवसर हमारे समाज में सद्भाव की भावना को मजबूत करे और प्रकृति के साथ हमारे संबंध को और गहरा करे। केरल में नई फसल की खुशी में ओणम उत्सव मनाया जाता है।

मिलाद-उन-नबी के अवसर पर भी लोगों को दीं शुभकामना

इसके अलावा प्रधानमंत्री ने milad un nabi के अवसर पर भी लोगों को शुभकामनाएं दीं। यह पर्व इस्लाम के संस्थापक पैगंबर मुहम्मद के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर मनाया जाता है। मोदी ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि यह पवित्र दिन हमारे समाज में शांति और खुशहाली लाए। करुणा, सेवा और न्याय के मूल्य सदैव हमारा मार्गदर्शन करें। ईद मुबारक।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article