देश

खुशखबरी! यहां बढ़ा दी गई Pension, CM बोले- इन कर्मचारियों को दफ्तर जाने की जरूरत नहीं, हम...

  • Edited by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Dec 4, 2022, 07:55 AM IST

सीएम ने कहा- राज्यस्तरीय विशेषज्ञ और उच्चस्तरीय समितियां प्रौद्योगिकी आधारित रूपरेखा प्रदान करने के लिए काम कर रही हैं, जो सरकारी और निजी क्षेत्र में दिव्यांग जन को बिना किसी की मदद के स्वतंत्रता से काम करने में सक्षम बनाएंगी।

Image

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।

Photo : IANS

तमिलनाडु में मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने नए साल से पहले दृष्टिबाधित समेत दिव्यांग लोगों को बड़ी खुशखबरी दी है। ऐसा इसलिए, क्योंकि सरकार ने इन लोगों के लिए पेंशन में 1,000 रुपए से 1,500 रुपए के इजाफे का ऐलान किया है। सीएम ने वृद्धि की घोषणा करते हुए शनिवार (तीन दिसंबर, 2022) को कहा- हमारी सरकार समाज के सभी वर्गों...खास तौर पर वंचितों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं।

चेन्नई में राज्य सरकार की ओर से आयोजित किए गए अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग जन दिवस के मौके पर वह बोले कि राज्यस्तरीय विशेषज्ञ और उच्चस्तरीय समितियां प्रौद्योगिकी आधारित रूपरेखा प्रदान करने के लिए काम कर रही हैं, जो सरकारी और निजी क्षेत्र में दिव्यांग जन को बिना किसी की मदद के स्वतंत्रता से काम करने में सक्षम बनाएंगी।

मुख्यमंत्री के मुताबिक, ‘‘दिव्यांग जन को काम करने के लिए दफ्तर जाने की कोई जरूरत नहीं है। हम ऐसा परिवेश बनाने वाले हैं जो घर से काम करने की सुविधा देगा।’’ तमिलनाडु कौशल विकास निगम के तहत एक नई पहल में दिव्यांग जन को कौशल मुहैया कराया जाएगा। साथ ही रोजगार के मौके भी दिलाए जाएंगे। योजना में जरूरी सॉफ्टवेयर के साथ उन्हें लैपटॉप देना भी शामिल है। (पीटीआई इनपुट्स के साथ)

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

RTI से खुलासा: दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों के आवासों की मरम्मत पर 1 साल में खर्च हुए रिकॉर्ड ₹92.35 करोड़, 12 साल में 547 करोड़ रुपये

RTI से खुलासा: दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों के आवासों की मरम्मत पर 1 साल में खर्च हुए रिकॉर्ड ₹92.35 करोड़, 12 साल में 547 करोड़ रुपये

रसोई का बजट बिगाड़ेगा प्याज: बारिश से फसल खराब, दाम ₹100 तक पहुंचने की आशंका

रसोई का बजट बिगाड़ेगा प्याज: बारिश से फसल खराब,  दाम ₹100 तक पहुंचने की आशंका

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती