देश

ये देशद्रोही देश को बर्बाद करने, सैकड़ों लोगों की जान लेने आए हैं, इन्हें मिलनी चाहिए मौत की सजा...दिल्ली ब्लास्ट पर बोले रवि किशन

दिल्ली धमाके पर रोष जाहिर करते हुए सांसद रवि किशन ने कहा, ये देशद्रोही देश को बर्बाद करने, खत्म करने, सैकड़ों लोगों की जान लेने आए हैं। अगर कोई सुर्खियां बटोरने या अपनी नेतागिरी बढ़ाने के लिए इनका समर्थन कर रहा है, तो वो घोर पाप कर रहा है।

Image

बीजेपी सांसद रवि किशन (ANI)

Ravi Kishan on Delhi Blast: दिल्ली आतंकी विस्फोट मामले में भाजपा सांसद रवि किशन ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। रवि किशन ने कहा, ये देशद्रोही देश को बर्बाद करने, खत्म करने, सैकड़ों लोगों की जान लेने आए हैं। अगर कोई सुर्खियां बटोरने या अपनी नेतागिरी बढ़ाने के लिए इनका समर्थन कर रहा है, तो वो घोर पाप कर रहा है। इसे कभी बढ़ावा नहीं दिया जाना चाहिए। आतंकवादी की कोई जाति नहीं होती।

दोषियों को मौत की सजा मिलनी चाहिए

रवि किशन ने कहा, किसी भी राजनीतिक दल को इस पर कोई बयान नहीं देना चाहिए। ऐसे काम करने वालों को देशद्रोही माना जाना चाहिए। उन्हें मौत की सजा मिलनी चाहिए। जो भी हो, मौत ही उसकी सजा है। जिसने भी देश, समाज या किसी को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की हो, या समाज और देश में डर पैदा करने की कोशिश की हो, उसके लिए कोई माफी नहीं है और न ही होनी चाहिए। ऐसे लोगों को फांसी पर लटका देना चाहिए।

धमाके में 13 लोगों की मौत

बता दें कि 10 नवंबर को लाल किले के पास सुभाष मार्ग ट्रैफिक सिग्नल के पास एक धीमी गति से चल रही हुंडई i20 कार में धमाका हुआ था। इस धमाके में 13 लोगों की मौत हुई है। दिल्ली पुलिस ने कोतवाली पुलिस स्टेशन में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) की धारा 16 और 18, विस्फोटक अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि दिल्ली विस्फोट के पीछे के लोगों को बख्शा नहीं जाएगा और इसमें शामिल सभी लोगों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा। जांच एनआईए को सौंप दी गई है और जम्मू-कश्मीर से लेकर यूपी के कई शहरों तक छापेमारी का दौर जारी है। अब तक कई डॉक्टरों को गिरफ्तार किया गया है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article