देश

Vinesh Phogat Disqualify: ओलंपिक में विनेश फोगाट और हिंदुस्तान के खिलाफ साजिश हुई : विजेंदर सिंह

Vinesh Phogat Out Of Paris Olympics 2024: ओलंपिक में रेसलिंग के फाइनल में पहुंचने वाली विनेश फोगाट को 100 ग्राम वजन बढ़ने की वजह से डिसक्वालिफाई कर दिया गया है। इस पर देशभर में रोष है। पूर्व ओलंपिक खिलाड़ी विजेंदर सिंह ने इसे विनेश और देश के खिलाफ साजिश करार दिया है।

Image

विजेंदर सिंह ने विनेश फोगाट के खिलाफ साजिश बताया

Vinesh Phogat Out Of Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में भारत की ओर से मेडल की होप विनेश फोगाट ने कल यानी मंगलवार 6 अगस्त की ही रात सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में जगह बनाई थी। आज उन्हें गोल्ड मेडल के लिए मुकाबले में उतरना था, लेकिन उन्हें 100 ग्राम वजन ज्यादा होने की वजह से डिस्क्वालिफाई कर दिया गया है। इससे विनेश और उनके परिवार ही पूरे देश का दिल टूट गया है। इस पर पूर्व ओलंपिक बॉक्सिंग खिलाड़ी और भाजपा नेता विजेंदर सिंह सिंह बयान आया है।

पूर्व ओलंपिक खिलाड़ी विजेंदर सिंह ने विनेश फोगाट के डिसक्वालिफिकेशन को उनके खिलाफ साजिश बताया है। उनका कहना है कि ओलंपिक में भारत के साथ साजिश हुई है। इस बीच रेसलर रवि दहिया का बयान है कि विनेश को नियम के तहत अयोग्य घोषित किया गया है। यही नहीं उन्होंने इसे विनेश का बैड लक बताया है।

विनेश ने हमारे दिल जीते

इस बीच खबर है कि खेल मंत्री दोपहर 3 बजे विनेश के डिसक्वालिफिकेशन के मामले में बयान देंगे। उधर वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि थरूर का बयान भी सामने आया है। शशि थरूर का कहना है विनेश का यहां तक का सफर बहुत ही शानदार रहा है। उन्होंने करेज, एबिलिटी और बहुत ही ज्यादा डिटरमिनेशन दिखाया है। मेरे लिए तो उन्होंने हमारे दिल जीत लिए हैं।

शशि थरूर ने कहा कि टेक्निकल डिसक्वालिफिकेशन की कबर से हमें बहुत दुख पहुंचा है। मुझे नहीं पता, ऐसा कैसे हुआ होगा। उनके साथ बुरा हुआ और उनकी मेहनत का उन्हें फल नहीं मिला, जिसकी वह हकदार थीं।

विनेश नहीं देश का अपमान

इधर AAP नेता संजय सिंह ने इसे विनेश ही नहीं देश का अपमान बताया है। उन्होंने कहा कि विनेश पूरी दुनिया में इतिहास रचने जा रही थी, उनको 100 ग्राम ओवरवेट दिखाकर अयोग्य घोषित करना घोर अन्याय है। पूरा देश विनेश के साथ खड़ा है, भारत सरकार तुरंत हस्तक्षेप करे, अगर बात ना मानी जाए तो ओलंपिक का बहिष्कार करें।

खेल के मैदान में नहीं साजिश के अखाड़े में हराया

इधर भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने भी विनेश के डिसक्वालिफिकेशन को साजिश करार दिया है। उन्होंने एक ट्विट में लिखा - यह एक बेहद दुखद खबर है कि देश की बेटी को कोई अखाड़े के मैदान में नहीं हरा पाया, लेकिन साजिश के अखाड़े में हरा दिया गया है। देश का एक मेडल आज राजनीति का शिकार हो गया। यह देश इस दिन को कभी नहीं भूल सकता।
Digpal Singh
दिगपाल सिंह author

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी... और देखें

End of Article