स्पोर्ट्स

Vinesh Phogat Disqualified From Olympics: विनेश फोगाट को फाइनल से पहले पेरिस ओलंपिक से बाहर किया गया, जानिए पूरी वजह

Vinesh Phogat Disqualified: भारतीय पहलवान विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक 2024 से डिस्क्वालीफाई होकर बाहर कर दी गई हैं। वो अब फाइनल नहीं खेल सकेंगी और ना ही कोई मेडल उनके खाते में आएगा। जानिए पूरी वजह।

Image

विनेश फोगाट

KEY HIGHLIGHTS
  • विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक से बाहर किया गया
  • वेट कैटेगरी का उल्लंघन का दोषी बताया गया
  • अब कोई भी मेडल उनके खाते में नहीं आएगा

Vinesh Phogat Disqualified From Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 के कुश्ती फाइनल में पहुंचने वाली भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट को ओलंपिक से बाहर कर दिया गया है। उनको वेट कैटेगरी के आधार पर डिस्क्वलीफाई कर दिया गया है। उनका वेट 100 ग्राम ज्यादा था। विनेश फोगाट महिला कुश्ती के 50 किलोग्राम फ्री-स्टाइल वर्ग में खेल रही थीं।

विनेश फोगाट ने मंगलवार को पेरिस ओलंपिक में सबसे पहले मुकाबले में जापान की ओलंपिक चैंपियन युई सुसाकी को हराकर उलटफेर किया। उसके बाद क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उन्होंने यूक्रेन की ओकसाना लिवाच को शिकस्त दी और फिर सेमीफाइनल में क्यूबा की युसनेलिस गुजमान को मात देकर फाइनल में जगह बनाई। वो फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय बनी थीं।

क्या कहता है नियम?

नियमों के मुताबिक खेल के दिन और मैच से पहले वजन किया जाता है। इसमें अगर खिलाड़ी का वजन कैटेगरी से ज्यादा पाया जाता है तो उसे अयोग्य घोषित कर दिया जाता है। विनेश का वजन 100 ग्राम ज्यादा पाया गया इसलिए उन्हें डिस्क्वालीफाई कर दिया गया। ये भी बताया जा रहा है कि विनेश ने कल पूरी रात वजन कम करने का भी प्रयास किया था।

हरियाणा की इस धाकड़ का पेरिस तक का सफर आसान नहीं रहा और बहुत कुछ दांव पर था । उसने हालात के आगे घुटने टेकने की बजाय लड़ने का रास्ता चुना और इतिहास रच डाला । मैट के ऊपर और उससे बाहर उन्होंने जिस तरह से चुनौतियों का सामना किया, वह एक नजीर बनकर उभरी हैं ।

जो कुछ हुआ, उसे लेकर अवसाद में जाने की बजाय उन्होंने डटकर सामना किया और जीवट तथा जुझारूपन की नयी कहानी लिखते हुए ओलंपिक फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बन गई। उन्हें 53 किलो की बजाय 50 किलो में उतरना पड़ा था।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article