देश

कश्मीर में शहीद जवान का पार्थिव शरीर पहुंचा घर, मां का रो-रोकर बुरा हाल, कहा- घर आने वाला था मेरा बेटा

कठुआ जिले के सैदा सुखल गांव में मंगलवार देर रात गांव में छिपे एक आतंकवादी द्वारा की गई गोलीबारी में सीआरपीएफ के जवान कबीर दास गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

Image

शहीद का पार्थिव शरीर घर लाया गया

Photo : ANI

Shaheed Jawan Kabir Das: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान जान गंवाने वाले सीआरपीएफ जवान कबीर दास उइके का पार्थिव शरीर मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा स्थित उनके आवास पर लाया गया। इस दौरान कबीर की मां का रो-रोकर बुरा हाल था। जिसने भी ये मंजर देखा वो भावुक हुए बिना नहीं रह सका। कबीर दास कठुआ में आतंकी गोलीबारी के दौरान घायल हो गए थे और बाद में शहीद हो गए थे।

मां ने कहा, बेटे को जल्द घर आना था

सीआरपीएफ की डीआईजी नीतू सिंह ने आज उनके आवास पर जाकर उनके परिवार से मुलाकात की और सांत्वना दी। सीआरपीएफ जवान कबीर दास उइके की मां इंद्रावती उइके ने कहा कि, घटना से पहले उन्होंने दोपहर करीब 2 बजे मुझसे बात की थी। उसे जल्द ही घर लौटना था।

आतंकियों की गोलीबारी में शहीद

कठुआ जिले के सैदा सुखल गांव में मंगलवार देर रात लगभग तीन बजे गांव में छिपे एक आतंकवादी द्वारा की गई गोलीबारी में सीआरपीएफ के जवान कबीर दास गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जवान को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने गांव में सुरक्षा घेरा तोड़ने के लिए अंधाधुंध गोलीबारी की थी।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article