देश

'PoK में अभी भी सक्रिय आतंकी लॉन्च पैड मौजूद', BSF महानिरीक्षक बोले- घुसपैठ को नाकाम करने के लिए सुरक्षा बल सतर्क

Terrorist Launch Pads: सीमा सुरक्षा बल (BSF) के महानिरीक्षक अशोक यादव ने रविवार को कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में कई आतंकवादी ठिकानों को नष्ट किए जाने के बावजूद नियंत्रण रेखा (LoC) के पार कुछ आतंकवादी ‘लॉन्च पैड’ अब भी सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जारी है।

Image

सीमा सुरक्षा बल (फोटो साभार: @BSF_India)

Photo : Twitter

Terrorist Launch Pads: सीमा सुरक्षा बल (BSF) के महानिरीक्षक अशोक यादव ने रविवार को कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में कई आतंकवादी ठिकानों को नष्ट किए जाने के बावजूद नियंत्रण रेखा (LoC) के पार कुछ आतंकवादी ‘लॉन्च पैड’ अब भी सक्रिय हैं। यादव ने श्रीनगर में एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा, ‘‘ऑपरेशन सिंदूर के दौरान नियंत्रण रेखा के पार कई आतंकवादी ‘लॉन्च पैड’ नष्ट कर दिए गए थे, लेकिन कुछ ‘लॉन्च पैड’ अब भी सक्रिय हैं, जहां आतंकवादी मौजूद हैं।’’

BSF के पास आधुनिक निगरानी उपकरण

महानिरीक्षक अशोक यादव ने कहा कि नियंत्रण रेखा पर सुरक्षा बल आतंकवादियों द्वारा कश्मीर में घुसपैठ के किसी भी प्रयास को विफल करने के लिए सतर्क हैं। यादव ने कहा, ‘‘सर्दियों से पहले पाकिस्तान की ओर से आतंकवादियों की घुसपैठ कराने की हमेशा कोशिश होती है। जैसा कि आप जानते हैं, इन दिनों दृश्यता कम होती है, लेकिन हमारे पास आधुनिक निगरानी उपकरण हैं और हम संवेदनशील इलाकों पर प्रभावी ढंग से नजर रख रहे हैं। हमारी कोशिश घुसपैठ की किसी भी कोशिश को नाकाम करने की है।’’

अभी भी जारी है ऑपरेशन सिंदूर

समाचार एजेंसी भाषा के मुताबिक, यादव ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जारी है और पाकिस्तान द्वारा शांति को बाधित करने के किसी भी प्रयास का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद नियंत्रण रेखा पर तैयारियों में बदलाव के बारे में पूछे गए सवाल पर यादव ने कहा, ‘‘हर चुनौती सीखने का अवसर देती है। हम उन चुनौतियों से जो कुछ भी सीखते हैं, उसे भविष्य की रणनीति में शामिल किया जाता है, ताकि नयी चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना किया जा सके।’’

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें