देश

लालकृष्ण आडवाणी को निशाना बनाकर पाइप बम लगाने के मामले में आतंकवादी '30 साल' बाद गिरफ्तार

पुलिस तीन दशकों से नागोर के सिद्दीकी की तलाश कर रही थी और उसे खोजने वाले के लिए पांच लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई थी, पुलिस ने कहा कि 60 वर्षीय सिद्दीकी के साथ तिरुनेलवेली के एक अन्य भगोड़े मोहम्मद अली उर्फ ​​यूनुस उर्फ ​​मंसूर को भी गिरफ्तार किया गया है।

Image

लालकृष्ण आडवाणी (फाइल फोटो)

Pipe Bomb Targeting LK Advani: तमिलनाडु के मदुरै में में तत्कालीन उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की रथयात्रा के दौरान पाइप बम लगाने की कोशिश में शामिल आतंकवादी अबूबकर सिद्दीकी को 30 साल बाद आंध्र प्रदेश में उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।उसने बताया कि सिद्दिकी दक्षिण भारत में हुए कई बम विस्फोटों में शामिल था और उसे तमिलनाडु के आतंकवाद निरोधी दस्ते ने अन्नामय्या जिले में उसके ठिकाने से गिरफ्तार किया ।

पुलिस के बयान में कहा गया, 'वे कई बम विस्फोटों और सांप्रदायिक हत्याओं में शामिल थे और तीन दशकों से पुलिस की पकड़ से बचते रहे थे।' उन्हें एक गुप्त सूचना के आधार पर और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों की सहायता से गिरफ्तार किया गया, जो लंबे समय से आतंकवादियों पर नजर रख रही थीं।

अबूबकर कई चर्चित आतंकवादी मामलों में आरोपी

अबूबकर कई चर्चित आतंकवादी मामलों में आरोपी है, जिनमें 1995 में चिंताद्रिपेट स्थित हिंदू मुन्नानी के कार्यालय में हुआ बम विस्फोट, उसी वर्ष नागौर में हिंदू दक्षिणपंथी कार्यकर्ता टी मुथुकृष्णन के लिए जानलेवा साबित हुए संबंधित पार्सल बम विस्फोट तथा 1999 में एग्मोर स्थित चेन्नई पुलिस आयुक्त कार्यालय और तिरुचिरापल्ली, कोयंबटूर तथा केरल समेत छह अन्य स्थानों पर बम लगाने का मामला शामिल है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article