देश

Tamil Nadu: विरुधुनगर में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से 4 लोगों की मौत, एक घायल

Tamil Nadu: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के सत्तूर इलाके के पास एक पटाखा फैक्ट्री में शनिवार को लाग गई। इस हादसे में अबतक चार लोगों की जान चली गई है। वहीं एक व्यक्ति घायल बताया जा रहा है। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Image

तमिलनाडु के विरुधुनग में पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग

Photo : ANI

Tamil Nadu: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में सत्तूर के पास एक पटाखा फैक्ट्री में शनिवार को हुए विस्फोट में चार लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। एएनआई से बात करते हुए विरुधुनगर के जिला कलेक्टर ने कहा कि विरुधुनगर जिले में सत्तूर के पास एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई वहीं एक घायल हो गया। घायल का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। विरुधुनगर जिला कलेक्टर ने बताया कि मामले की जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं। बता दें कि पिछले महीने विरुधुनगर जिले के शिवकाशी के पास नारायणपुरम पुदुर में एक पटाखा निर्माण फैक्ट्री में विस्फोट हुआ था। आग की घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाई।

पहले भी हो चुके है ऐसे कई हादसे

बता दें, फरवरी 2024 में भी विरुधुनगर के वेम्बकोट्टई के पास एक पटाखा इकाई में हुई दुर्घटना में पांच महिलाओं सहित 9 लोगों की मौत हो गई थी और सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इससे पहले 24 जनवरी को इसी जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में हुई एक अन्य दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई थी। पीड़ितों की पहचान 20 वर्षीय पी. कलिराज और 50 वर्षीय के. वीरकुमार के रूप में हुई थी। यह घटना विरुधुनगर जिले के वच्चकारपट्टी में थलामुथु आतिशबाजी इकाई में हुई थी।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article