देश

सनातन धर्म को भी...स्टालिन के बेटे उदयनिधि के विवादित बोल, भड़की भाजपा ने 'इंडिया' को लेकर दागे सवाल

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Sep 3, 2023, 08:13 AM IST

उदयनिधि स्टालिन ने शनिवार को सनातन धर्म की तुलना "डेंगू" और "मलेरिया" से कर दी, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया। उदयनिधि ने कहा कि इसका सिर्फ विरोध नहीं किया जाना चाहिए, बल्कि "उन्मूलन" किया जाना चाहिए।

Image

तमिलनाडु के खेल और युवा मामलों के मंत्री और मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन (फोटो- UdhayStalin)

तमिलनाडु के सीएम स्टालिन के बेटे उदयनिधि ने सनातन धर्म को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिससे विवाद खड़ा हो गया है। उनके इस बयान की चारों ओर आलोचना हो रही है और भाजपा ने इसे लेकर विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' पर जमकर हमला बोला है। वहां उदयनिधि भी अपने इस बयान पर अड़े दिख रहे हैं।

क्या बोले उदयनिधि

उदयनिधि स्टालिन ने शनिवार को सनातन धर्म की तुलना "डेंगू" और "मलेरिया" से कर दी, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया। उदयनिधि ने कहा कि इसका सिर्फ विरोध नहीं किया जाना चाहिए, बल्कि "उन्मूलन" किया जाना चाहिए। 'सनातन उन्मूलन सम्मेलन' में बोलते हुए उदयनिधि स्टालिन ने कहा कि सनातन धर्म सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ है।

सनातन धर्म को...

समाचार एजेंसी एएनआई ने उनके हवाले से कहा, "कुछ चीजों का विरोध नहीं किया जा सकता, उन्हें ही खत्म किया जाना चाहिए। हम डेंगू, मच्छर, मलेरिया या कोरोना का विरोध नहीं कर सकते। हमें इसे खत्म करना होगा। इसी तरह हमें सनातन को खत्म करना है।" .

भाजपा ने दागे सवाल

भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने सनातन धर्म पर टिप्पणी के लिए उदयनिधि स्टालिन पर निशाना साधा और कहा कि वह "80 प्रतिशत आबादी के नरसंहार का आह्वान कर रहे थे"। उन्होंने कहा- "तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन के बेटे और डीएमके सरकार में मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म को मलेरिया और डेंगू से जोड़ा है। उनका मानना है कि इसे खत्म किया जाना चाहिए और केवल विरोध नहीं किया जाना चाहिए। संक्षेप में, वह आह्वान कर रहे हैं सनातन धर्म का पालन करने वाली भारत की 80 प्रतिशत आबादी के नरसंहार के लिए। द्रमुक विपक्षी गुट का एक प्रमुख सदस्य और कांग्रेस का दीर्घकालिक सहयोगी है। क्या मुंबई बैठक में इसी पर सहमति बनी थी?"

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article