देश

जैसे ही 280 यात्रियों को लेकर हवा में उड़ने की तैयारी में Etihad Airways का प्लेन, पंख में दिख गई आग

तमिलनाडु (Tamil Nadu) में आज एक बड़ा विमान हादसा होते-होते रह गया। एतिहाद एयरवेज (Etihad Airways ) का एक विमान जब उड़ान भरने की तैयारी में था, तभी पायलट को धुआं दिख गया।

Image

एतिहाद एयरवेज के प्लेन के पंख में लगी आग (प्रतीकात्मक फोटो- AP)

तमिलनाडु (Tamil Nadu) के चेन्नई इंटरनेशल एयरपोर्ट पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा टल गया। जैसे ही एतिहाद एयरवेज (Etihad Airways) का एक विमान जो अबू धाबी के लिए उड़ान भरने की तैयारी में, पायलट को उसके पंखे में आग दिख गई। इस विमान में 280 यात्री सवार थे, सभी का जान हलक में अटक गई।

पायलट ने देखी आग फिर वापस की हुई इमरजेंसी लैंडिंग

पीटीआई के अनुसार चेन्नई हवाई अड्डे के अधिकारियों ने इस मामले पर जानकारी देते हुए कहा कि अबू धाबी जाने वाले एक विमान के पंख में मंगलवार को आग लगने के बाद उसकी उड़ान रद्द कर दी गई। इस विमान में लगभग 280 यात्री सवार थे। अधिकारियों ने बताया कि विमानन कंपनी ’एतिहाद एयरवेज’ का विमान उड़ान भरने की तैयारी में था तभी पायलटों ने आग देखी, जिसके बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से विमान से उतार लिया गया और किसी को कोई चोट नहीं आई। दमकल कर्मियों ने तुरंत आग बुझा दी और उड़ान रद्द कर दी गई।

एतिहाद एयरवेज की प्रतिक्रया

एतिहाद एयरवेज ने स्पष्ट किया है कि चेन्नई से अबू धाबी जाने वाली उसकी फ्लाइट में आग लगने की कोई घटना नहीं हुई। एयरलाइन ने बताया कि मंगलवार को तकनीकी खराबी के कारण विमान को उड़ान भरने से पहले एहतियातन वापस गेट पर लाया गया था। विमान में आग लगने की खबरें सामने आने के बाद जारी बयान में एयरलाइन ने कहा कि चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अबू धाबी के जायद इंटरनेशनल एयरपोर्ट जा रही फ्लाइट EY343 को तकनीकी समस्या के चलते सावधानी के तौर पर वापस स्टैंड पर ले जाया गया। एयरलाइन ने कहा, “12 मई को चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (MAA) से जायद इंटरनेशनल एयरपोर्ट (AUH) जा रही एतिहाद एयरवेज की फ्लाइट EY343 तकनीकी खराबी के कारण उड़ान से पहले वापस गेट पर लौटी और इसके बाद यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया।” एतिहाद एयरवेज ने यह भी बताया कि चेन्नई एयरपोर्ट के सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत आपातकालीन सेवाओं को तुरंत सक्रिय किया गया था।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article